सीआरपीएफ के अधिकारियों के साथ उपायुक्त ने की बैठक,हिन्दपीढ़ी कमांड एन्ड कंट्रोल रूम संचालन की जानकारी दी गई

City: Ranchi | Date: 28/04/2020 SN24 DESK
1219

उपायुक्त श्री राय महिमापत रे की अध्यक्षता में केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। उपायुक्त के गोपनीय कार्यालय कक्ष में आयोजित इस बैठक के दौरान हिंदपीढ़ी के कमांड एंड कंट्रोल रूम के संचालन की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। बैठक के दौरान सीआरपीएफ को जिला प्रशासन के प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों और कर्मियों से बेहतर समन्वय स्थापित करने का निदेश दिया गया।

ज्ञात है कि हिंदपीढ़ी कंटेन्मेंट ज़ोन की सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जिम्मेवारी अब केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल को सौंप दी गई है। इस ज़ोन में तीन शिफ्ट में सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया जाएगा। जिससे कि पूरी मुस्तैदी के साथ लॉकडाउन का अनुपालन सनिश्चित किया जा सके। बैठक के दौरान उपायुक्त रांची श्री राय महिमापत रे ने उपस्थित सीआरपीएफ के अधिकारियों से कहा कि, हिन्दपीढ़ी कंटेन्मेंट ज़ोन रांची का हॉटस्पॉट बन चुका है। कोरोना संक्रमितों की संख्या हिन्दपीढ़ी में सबसे ज्यादा है। पूरे क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आवा जाही की कोई इजाज़त नहीं है। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी व्यक्ति को अगर आपातकालीन मेडिकल सहायता की आवश्यकता है तो वैसी स्थिति में जिला प्रशासन द्वारा एम्बुलेंस भेज कर मरीज को वहां से अस्पताल ले जाया जाएगा। हमारे हेल्पलाइन नंबर चालू हैं। किसी भी आपात परिस्थिति में कोई भी व्यक्ति उन नम्बरों पर कॉल कर मदद मांग सकता हैं।बैठक में उपस्थित एसएसपी रांची ने कहा कि, रांची में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है इसके बावजूद लोग इस बीमारी की गंभीरता को नहीं समझ रहे हैं। ऐसे में अब हमारी जिम्मेवारी बढ़ गई है कि लोगों से लॉकडाउन के नियमों और सामाजिक दूरी का पालन कराए। किसी भी हाल में किसी भी व्यक्ति को कंटेनमेंट जोन में आने-जाने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। जरूरत पड़ने पर आमजन की सुरक्षा हेतु पुलिस द्वारा मामला भी दर्ज किया जाएगा।

बैठक के दौरान सीआरपीएफ के अधिकारी ने कहा कि, हमारी टीम का पूरा सहयोग जिला प्रशासन को मिलेगा। हमारे जवान पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करेंगे और आमजनों की सुरक्षा हेतु हम हमेशा की तरह तत्पर हैं।

इस बैठक में उप विकास आयुक्त, एसएसपी, एस पी सिटी, एस पी ट्रैफिक, अनुमंडल पदाधिकारी रांची तथा सीआरपीएफ के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026