अरगोड़ा में तैनात पीसीआर 5 के पुलिसकर्मियों पर वसूली का आरोप, एसएसपी ने दी जांच के आदेश

City: Ranchi | Date: 30/04/2020 SN24 DESK
1235

रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में तैनात पीसीआर 5के पुलिसकर्मियों पर गुरुवार को एक व्यवसायी ने वसूली का आरोप लगाया है। इसे लेकर रांची के एसएसपी अनीश गुप्ता से शिकायत की गई है । शिकायत के बाद एसएसपी ने सीसीआर डीएसपी को जांच करने की जिम्मेवारी सौंपी है।

बताया जाता है कि हरमू निवासी जितेंद्र कुमार अग्रवाल ने एसएसपी को दिए गए पत्र में जिक्र किया है कि चेकिंग के दौरान सिगरेट का डब्बा मिलने पर पुलिस वालों ने जेल में डालने की धमकी देकर उससे चार हजार रुपये वसूल लिए।

उन्होंने पत्र में बताया है कि वह हरमू में दुकान चलाते हैं। लॉक डाउन से पहले अपनी दुकान में सिगरेट की बिक्री किया करते थे।

लॉक डाउन होने के बाद बचे हुए सिगरेट को अपनी स्कूटी की डिक्की में डालकर घर ले जा रहे थे इसी क्रम में पीसीआर ने उनकी स्कूटी वीर कुंवर सिंह चौक के पास रोकी और जांच के दौरान सिगरेट बरामद होने पर गिरफ्तार कर जेल भेजने की बात कहने लगे इस दौरान पीसीआर के जवानों ने उनसे कहा कि अगर वह 10000 दे देते हैं तो उन्हें जाने दिया जाएगा बहुत कहने-सुनने के बाद में मामला 6000पर आया लेकिन जितेंद्र ने कहा कि उनके पास इतने पैसे नहीं है तब आखिरकार 4000देकर पीसीआर के जवानों ने उन्हें घर जाने को कहा।

एसएसपी अनीश गुप्ता ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच कराया जा रहा है। दोषी पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

More News

रिम्स में मीडिया एंट्री पर सख्ती: बिना अनुमति फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और कवरेज पर लगी रोक
तिथि : 03/05/2026
झारखंड हाई कोर्ट का निर्देश: न्यायिक प्रशिक्षण हुआ डिजिटल, अब रांची आने की जरूरत नहीं
तिथि : 14/05/2026
खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026