मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज तंगहाली की जिंदगी जी रहे एक व्यक्ति को रिक्शा प्रदान किया

City: Ranchi | Date: 11/05/2020 Admin
1232

गरीबों और जरुरतमंदों के प्रति संवेदनशील है सरकार: हेमंत सोरेन

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज मुख्यमंत्री आवास में अभाव और तंगहाली की जिंदगी जी रहे राजकुमार रविदास को अपने हाथों से रिक्शा, नकद रुपए और मास्क प्रदान किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों और जरुरतमंदों के प्रति संवेदनशील है.  इस तरह का कोई भी मामला सामने आता है तो उसपर तत्काल संज्ञान लेते हुए सहायता उपलब्ध कराई जाती है. श्री सोरेन ने रिक्शामालिक का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह उसके जीने का सहारा बनेगा औऱ इससे होने वाली कमाई से अपना घर-परिवार चला सकेगा. 

जनमानस से जुड़ी परेशानी बताएं, सरकार संज्ञान में लेगी

इस मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री श्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि हेमन्त सरकार गरीबों औऱ जरुरतमंदों की सेवा लगातार करती आ रही है. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि जनमानस से जुड़ी समस्याओं की जानकारी दें. ऐसे मामलों में सरकार तत्काल संज्ञान लेते हुए जरुरतमंदों को मदद पहुंचाने का काम करेगी.

क्या है पूरा मामला

रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज के पास रहने वाले राजकुमार रविदास का रिक्शा कुछ दिनों पहले चोरी हो गया था. ऐसे में वह कबाड़ी का काम कर किसी तरह परिवार चला रहा था. लेकिन, लॉकडाउन में उसके पास कमाने-खाने का कोई जरिया नहीं था. पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री श्री मिथिलेश ठाकुर के पास राजकुमार रविदास का मामला आया तो उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए अपने स्तर पर नए रिक्शा की व्यवस्था करते हुए मुख्यमंत्री के कर-कमलों से उसे सौंपा.

More News

रिम्स में मीडिया एंट्री पर सख्ती: बिना अनुमति फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और कवरेज पर लगी रोक
तिथि : 03/05/2026
झारखंड हाई कोर्ट का निर्देश: न्यायिक प्रशिक्षण हुआ डिजिटल, अब रांची आने की जरूरत नहीं
तिथि : 14/05/2026
खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026