झारखंड में कल से खुल रही है शराब दुकान ,ई-टोकन के जरिये ऐसे लीजिए शराब

City: Ranchi | Date: 19/05/2020 Admin SN24
1240

उत्पाद सचिव विनय चौबे ने मंगलवार को यह साफ कर दिया कि 20 मई बुधवार से राज्य में शराब की दुकानें खुल जाएंगी. उन्होंने बताया कि लोग अपनी सुविधानुसार दुकान से ऑनलाइन भी ऑर्डर कर सकते हैं. वहीं लाइन में लगने से बचने के लिए पहले ही ई-टोकन लिया जा सकता है. इसके लिए http://jhexcisetoken.nic.in/excisetoken/ पर जाकर ई-टोकन लेना होगा. होम डिलेवरी के लिए जोमैटो और स्विगी पर ऑर्डर कर सकते हैं. उत्पाद सचिव ने बताया कि शराब MRP पर नहीं मिलेगी. राज्य के राजस्व के बड़ाने के लिए कस्टमर को शराब के लिए MRP से 20-22% ज्यादा भुगतान करना पड़ेगा. 

ई-टोकन के जरिये कैसे खरीद सकते हैं शराब

अपनी सुविधानुसार दुकान एवं टाईम स्लॉट का चयन कर ई-टोकन प्राप्त करें. यह टोकन आपको लंबी लाईन से बचाने एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए है. एक मोबाईल संख्या पर 1 दिन में सिर्फ एक टोकन निर्गत कराया जा सकता है. टोकन प्राप्त करने के लिए आप अपने जिले के किसी दुकान एवं क्रय के लिए सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे के बीच किसी एक घंटे के स्लॉट का चयन कर सकते हैं. प्रतिदिन के स्लॉट एक दिन पहले से आवेदन के लिए उपलब्ध होंगे. किसी भी स्लॉट के शुरु होने से पहले तक उस स्लॉट के लिए आवेदन किया जा सकता है.
चयनित स्लॉट में उपलब्धता के आधार पर टोकन निर्गत होगा. यदि आप मोबाइल का उपयोग कर आवेदन कर रहे हैं, तो टोकन आपके मोबाईल पर उपलब्ध हो जाएगा. साथ ही SMS द्वारा भी सूचित किया जाएगा. यदि आप डेस्क टॉप कम्प्यूटर का प्रयोग कर रहे हैं, तो आप टोकन का प्रिंट आउट ले कर जा सकते हैं. टोकन का विवरण आपके मोबाईल पर भी SMS के माध्यम से उपलब्ध होगा.टोकन हेतु आवेदन के दौरान आपको किसी एक मान्य पहचान पत्र (वोटर पहचान पत्र, ड्राईविंग लाईसेंस, आधार, पैन कार्ड) की संख्या दर्ज करानी होगी और इसे टोकन के साथ अनिवार्य रूप से साथ रखना होगा.

More News

रिम्स में मीडिया एंट्री पर सख्ती: बिना अनुमति फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और कवरेज पर लगी रोक
तिथि : 03/05/2026
झारखंड हाई कोर्ट का निर्देश: न्यायिक प्रशिक्षण हुआ डिजिटल, अब रांची आने की जरूरत नहीं
तिथि : 14/05/2026
खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026