अनलॉक-1 झारखंड सरकार ने जारी की गाइडलाइन, जाने किन क्षेत्रों में मिली छूट

City: Ranchi | Date: 01/06/2020
1219

समय न्यूज़ 24 डेस्क

रांची : कोरोना संक्रमण से बचाने को लेकर पिछले 25 मार्च से पूरे देश में लॉकडाउन लागू है. लॉकडाउन के चार चरण की मियाद पूरी हो चुकी है. अब लॉकडाउन-5 शुरू हो चुका है. इसको लेकर झारखंड सरकार ने गाइडलाइन जारी कर दी है. लॉकडाउन-5 को अनलॉक-1 का नाम दिया गया है. अनलॉक-1 में कई क्षेत्रों में छूट दी गई है. सरकार ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट को राहत देते हुये शुरू करने की इजाजत दी है. 

क्‍या-क्‍या खुलेगा

मोबाइल, घड़ी, टीवी, आईटी संबंधित, कंप्यूटर्स कंजूमर, इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट्स जैसे रेफ्रिजरेटर्स, एयर कंडीशनर्स, एयर कूलर आदि को नगर निगम क्षेत्र में खोलने की इजाजत मिली है.

निजी कंपनियों के कॉल सेंटर्स को भी छूट मिली है

शहरी क्षेत्रों में नीचे दिए गए दुकानों को खोलने की इजाजत दी गई है

कैपिटल गुड्स, हेवी मशीनरी, जनरेटर.

आईटी हार्डवेयर प्रोडक्ट्स, नेटवर्किंग इक्विपमेंट सॉफ्टवेयर, टेलीकॉम प्रोडक्ट्स, इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट्स जैसे तार, स्विचगियर, लाइट, पंखे, कूलर गीजर, इनवर्टर.

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे मोबाइल, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, एयर कंडीशनर.

ऑटोमोबाइल्स, साइकिल, ट्रैक्टर.

ऑटो एसेसरीज, बैटरी

जेवर दुकान , चश्मा और कॉन्टैक्ट लेंसेज की दुकानें, घड़ियों की दुकानें, किचन और बर्तनों की दुकान, फर्नीचर की दुकान.

शहरी क्षेत्रों में गैरेज और मोटर वर्कशॉप को खोलने की इजाजत

रेस्टोरेंट्स खुलेंगे, मगर वहां से सिर्फ होम डिलीवरी किया जा सकता है.

पब्लिक ट्रांसपोर्ट को भी खोलने की इजाजत मिली है, जिसमें ऑटो रिक्शा, टेंपो, ई-रिक्शा और सामान्य रिक्शा शामिल है.

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026