विश्वस्तरीय सब्जी आधारित उद्योग झारखण्ड में:- रघुवर दास, मुख्यमंत्री

City: Ranchi | Date: 05/05/2018
1217

मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने आज एक उच्चस्तरीय बैठक कर झारखण्ड में विश्वस्तरीय सब्जी आधारित उद्योग लगाए जाने पर बल दिया। लंदन की डी एम केपिटल लिमिटेड तथा इंटरनेशनल ट्रेसेयिबिलीटी सिस्टम लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने कहा कि प्रथम चरण में राज्य में 100 मिलियन डाॅलर के निवेश करेंगे। प्रथम चरण में हजारीबाग, रांची, रामगढ़, लोहरदगा के 5 लाख हेक्टेयर भूमि में स्थानीय किसानों की भागीदारी से गुणवत्ता के स्तर पर विश्वस्तरीय सब्जी उत्पादन शुरू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि  पूर्णतः ओर्गेनिक कृषि पर यह आधारित हो तथा अधिक से अधिक महिला और जनजातीय कृषकों को इससे जोड़ा जाए।  उन्होंने कहा कि कृषि आधारित खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में किसानों को भी इक्विटी शेयर मिले ताकि अधिक से अधिक लाभ किसानों को मिल सके। बीन्स, गाजर, टमाटर इत्यादि पर विशेष जोर रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को तकनीक और कृषि पद्धति के आधुनिकतम तरीकों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की वर्तमान आय को दोगुणा करना और एक बेहतर जीवन दिलाने के लिए यह कार्य किये जाएं। निवेश करने वाली कम्पनी कृषि कार्य, कृषकों को प्रशिक्षण तथा कृषि उत्पाद पर आधारित उद्योग भी लगायेगी।
बैठक में राज्य के मुख्य सचिव श्री सुधीर त्रिपाठी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डाॅ सुनील कुमार वर्णवाल, कृषि सचिव श्रीमती पूजा सिंघल, उद्योग निदेशक श्री के.रविकुमार, लंदन स्थित डी एम केपिटल लिमिटेड के निदेशक श्री दिलीप राव मोरे, इंटरनेशनल ट्रेसेयिबिलीटी सिस्टम लिमिटेड के डाॅ. एस प्रसाद पाइकरे तथा अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे। 
(CMO)

 

 

 

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026