टीपीसी उग्रवादियों के साथ राँची और हजारीबाग पुलिस की मुठभेड़,एक उग्रवादी गिरफ्तार

City: Ranchi | Date: 25/03/2023
1203

समय न्यूज़ 24 डेस्क

राँची/हजारीबाग-राँची जिला के सीमा पर स्थित डमारू जंगल में शनिवार देर शाम उग्रवादियों से हजारीबाग और राँची पुलिस की मुठभेड़ हो गई।मुठभेड़ में हजारीबाग पुलिस ने एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया है और दो बाइक सहित अन्य समान बरामद हुई है।बताया जाता है ये मुठभेड़ राँची के बुढ़मू और हज़ारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर हुई है।गिरफ्तार उग्रवादी को हजारीबाग पुलिस लेकर गई है।फिलहाल पूछताछ जारी है।मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को एसएसपी किशोर कौशल को सूचना मिली थी की कुछ उग्रवादी बुढ़मू इलाके के सीमा पर पहुँचे है।कोई बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है।एसएसपी ने खलारी डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर इलाके में छापेमारी अभियान शुरू की।छापेमारी में बुढ़मु थाना पुलिस और एसएसपी की स्पेशल टीम थे।इसी दौरान हजारीबाग पुलिस एक टीम भी सीमावर्ती इलाके में पहुँची।दोनों जिले की पुलिस ने घेराबंदी की।इधर राँची पुलिस ने उग्रवादियों को खदेड़ना शुरू किया तो केरेडारी थाना क्षेत्र में जाकर उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दीं।उसके बाद हजारीबाग पुलिस ने भी जबाबी फायरिंग की।पुलिस की ओर से भारी पड़ता देख उग्रवादी भाग निकला लेकिन एक उग्रवादी को हजारीबाग पुलिस ने पकड़ लिया है।खबर है कि दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई है।

बताया जाता है कि उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के एरिया कमाण्डर पहाड़ी उर्फ रामेश्वर महतो,विकम्र उर्फ मुनेश्वर गंझू ,गुरूदेव, प्रताप उर्फ दिवाकर सहित अन्य उग्रवादियों के जमावाड़ा लगा हुआ था।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किसी ट्रांसपोर्टर की हत्या की योजना बना रहा था इसी बीच पुलिस मौके पर पहुँच गई।

More News

रिम्स में मीडिया एंट्री पर सख्ती: बिना अनुमति फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और कवरेज पर लगी रोक
तिथि : 03/05/2026
झारखंड हाई कोर्ट का निर्देश: न्यायिक प्रशिक्षण हुआ डिजिटल, अब रांची आने की जरूरत नहीं
तिथि : 14/05/2026
खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026