अफसर से मारपीट कर फंसे सुखदेव भगत, बढ़ सकती है मुसीबत

City: Ranchi | Date: 30/05/2018 Samay News Desk
1235

 लोहरदगा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी गंगा राम ठाकुर ने सुखदेव भगत सहित आठ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है. सुखदेव भगत पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का भी आरोप लगा है. गंगा राम ठाकुर ने मामले को लेकर डीसी-एसपी को आवेदन दिया है.आवेदन में कहा गया है कि 15 मई 2018 को विधायक और आठ लोगों ने गंगा राम के कार्यालय में घुसकर मारपीट की. साथ ही उन्हें हथियार दिखाकर डराया. गंगा राम ने सुखदेव भगत पर जातिसूचक गालियां भी देने का आरोप लगाया है. आरोपियों ने उनका फोन भी छीन लिया. विधायक ने गंगा राम से जबरदस्ती उनसे सरकारी आदेश पर हस्ताक्षर करवाया.
 गंगा राम ने अपने लिए सुरक्षा की मांग की है. इस मामले में सुखदेव भगत ने बयान दिया है कि चूंकि उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग शुरू की है, इसलिए उन्हें फंसाया जा रहा है. विधायक का कहना है कि गंगा राम से उन्होंने सिर्फ भ्रष्टाचार को लेकर बातचीत की थी, जिसकी रिकॉर्डिंग भी उनके पास है. धमकाने की बात सरासर गलत है.

More News

रिम्स में मीडिया एंट्री पर सख्ती: बिना अनुमति फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और कवरेज पर लगी रोक
तिथि : 03/05/2026
झारखंड हाई कोर्ट का निर्देश: न्यायिक प्रशिक्षण हुआ डिजिटल, अब रांची आने की जरूरत नहीं
तिथि : 14/05/2026
खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026