झारखंड : नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य में सरगर्मी तेज सभी पार्टियां एकला चलो की राह पर

City: Ranchi | Date: 13/02/2018
1237

नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य में सरगर्मी तेज हो गयी है. प्रमुख राजनीतिक दलों ने चुनाव को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है. बैठकों का दौर शुरू हो गया है. राज्य में पहली बार दलीय आधार पर हो रहे चुनाव में पार्टियां एकला चलो की राह पर हैं. राज्य की सभी सीटों पर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. गठबंधन को लेकर किसी दल की ओर से पहल शुरू नहीं की गयी है. निकाय चुनाव में प्रमुख राजनीतिक दल अकेले चुनाव लड़ कर अपनी ताकत की अजमाइश करना चाहते हैं. लोकसभा व विधानसभा चुनाव से पूर्व निकाय चुनाव को पार्टियां लिटमस टेस्ट के रूप में ले रही हैं. भाजपा व आजसू नेता अलग-अलग ताल ठोक रहे हैं. इधर, यूपीए में भी गठबंधन को लेकर कोई कवायद शुरू नहीं की गयी है. कांग्रेस, झामुमो, झाविमो, राजद की ओर से अलग-अलग सभी सीटों पर तैयारी शुरू कर दी है.

More News

रिम्स में मीडिया एंट्री पर सख्ती: बिना अनुमति फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और कवरेज पर लगी रोक
तिथि : 03/05/2026
झारखंड हाई कोर्ट का निर्देश: न्यायिक प्रशिक्षण हुआ डिजिटल, अब रांची आने की जरूरत नहीं
तिथि : 14/05/2026
खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026