धनबाद में सवारी बैठाने उतारने के दौरान भिड़े ऑटो चालक और सिपाही

City: Dhanbad | Date: 13/02/2025
1255

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद : धनबाद के रणधीर वर्मा चौक के समीप गुरुवार को अवैध रूप से सड़क किनारे ऑटो रिक्शा खड़ा कर सवारी उतारने और बैठाने को लेकर धनबाद पुलिस जवान और ऑटो रिक्शा चालक मे जमकर बहसबाजी हो गई। इस दौरान ऑटो रिक्शा चालक ने आरोप लगाया कि परीक्षा देने आए विद्यार्थियों को ले जा रहा था इस दौरान पुलिस जवान ने उसके साथ धक्कामुक्की करते हुए पिटाई कर दी। पुलिस और ऑटो चालक के बीच हुई बकझक के कारण थोड़े के लिए माहौल गर्मा गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा बीच बचाव कर मामला को शांत किया। जिसके बाद ऑटो रिक्शा चालक वहां से चला गया। हालांकि पुलिस जवान पिंकू महतो ने बताया कि अवैध रूप से सड़क किनारे ऑटो रिक्शा खड़ा कर चालक सवारी बैठा रहा था जब आगे बढ़ाने को कहा तो बहस करने लगा। मारपीट का आरोप पूरी तरह से गलत है। बता दे कि इन दिनों रणधीर वर्मा चौक के समीप कई वाहन चालक ट्रेफिक नियमों को ताक पर रखकर लगातार सड़क पर अवैध रूप से अपनी वाहनों को खड़ा कर दे रहे हैं जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जिला प्रशासन द्वारा लगातार कारवाई भी की जाती है लेकिन वाहन चालकों की मनमानी नहीं रुकती।

More News

ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026
कुसुंडा स्टेशन पर बंद कमरे में लगी आग, जीआरपी ने बाल्टी से पानी डालकर बुझाने का किया प्रया...
तिथि : 14/08/2026
बाबुडीह जंगल में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 22 हाइवा अवैध कोयला जब्त, 280 टन कोयला बीसीसीए...
तिथि : 29/07/2026
मुनीडीह में 32 वर्षीय बिशु बाउरी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पत्नी और नाबालिग बेटे पर लगाया...
तिथि : 28/07/2026
नाली निर्माण में भारी अनियमितता, ठेकेदार की लापरवाही से कीचड़ में तब्दील हुआ चौधरी मोहल्ला
तिथि : 25/07/2026
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026): धनबाद विधानसभा में बूथ संख्या 391 का कार्य सबसे पहले पूरा,...
तिथि : 22/07/2026
लोयाबाद में अवैध कोयले पर बड़ी कार्रवाई, दो स्थानों से 53 टन कोयला जब्त
तिथि : 17/07/2026