खरिकाबाद में पर्यावरण समिति की आठवीं बैठक संपन्न, सामुदायिक निगरानी और स्वच्छता पर हुई चर्चा

City: Dhanbad | Date: 29/09/2026
336

धनबाद / केन्दुआडीह: धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 14 के अंतर्गत खरिकाबाद में पर्यावरण समिति की सुचारू संचालन के लिए आठवीं बैठक सह उन्मुखीकरण का आयोजन किया गया। ज्ञान विज्ञान समिति धनबाद द्वारा असर संस्था के मार्गदर्शन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता वार्ड 14 के पार्षद सह पर्यावरण समिति खरिकाबाद के अध्यक्ष मो. निसार आलम ने की, जबकि इसका संचालन ज्ञान विज्ञान समिति के सचिव भोला नाथ राम ने किया।

पिछली बैठकों की समीक्षा और मुख्य बिंदु;- बैठक की शुरुआत में पिछली बैठक की समीक्षा की गई, जिसमें पर्यावरण समिति की भूमिका, स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों और स्वच्छ वायु दिवस कार्यक्रम पर चर्चा को दोहराया गया।

पर्यावरणीय उपायों और निगरानी पर विशेष जोर;- आज की बैठक में पर्यावरण के संदर्भ में मासिक सामुदायिक अनुपालन के लिए एक विवरण सूची (विवरण रजिस्टर) बनाने का निर्णय लिया गया। इसके माध्यम से समुदाय खनन क्षेत्र में निम्नलिखित पर्यावरणीय उपायों की निगरानी करेगा:

  • परिवहन व्यवस्था

  • धूल नियंत्रण

  • ग्रीन बेल्ट (हरित पट्टी)

  • अपशिष्ट प्रबंधन

  • वायु गुणवत्ता निगरानी

  • सामुदायिक सुरक्षा उपाय

असर संस्था के सत्यम झा और भोला नाथ राम ने इन सभी विषयों पर विस्तार से अपनी बात रखी और समिति के सदस्यों को दिशानिर्देश दिए।

प्रमुख रूप से उपस्थित लोग

इस बैठक में खुशबू कुमारी, आशा देवी, जयंती देवी, बिंदु वर्णवाल, कमला देवी, शोभा देवी, मालती देवी, विमली देवी, केसरी देवी, तरुण कुमार रवानी, दिलीप रवानी, संदीप कुमार और इंद्रदेव भुईयां सहित कई स्थानीय ग्रामीण और समिति के साथी मौजूद रहे।

More News

खैरा में संचालित आउटसोर्सिंग में रोजगार को लेकर युवाओं ने मिला सांसद ढुल्लू महतो से,मिला आ...
तिथि : 13/11/2026
सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल का द्वितीय स्थापना दिवस आज, पूजा समारोह का आयोजन किया गया
तिथि : 29/10/2026
धनसार में CISF की बड़ी कार्रवाई: काली बस्ती ग्राउंड से 11 टन अवैध कोयला जब्त
तिथि : 28/10/2026
लोयाबाद: दुर्गा पूजा से पहले कल 7 घंटे रहेगी बिजली गुल, गणेशपुर अवर प्रमंडल ने जारी की शटड...
तिथि : 13/10/2026
कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग के यौन शोषण का आरोप
तिथि : 12/10/2026
भागाबांध: सौहार्द और शांति के साथ मनाएं दुर्गापूजा, ओपी में हुई शांति समिति की बैठक
तिथि : 04/09/2026
गांधी जयंती पर सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल में स्वच्छता अभियान आयोजित, बच्चों ने लिया स्व...
तिथि : 02/10/2026
कुस्तौर निवासी सुभम कुमार का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर
तिथि : 02/10/2026
केंदुआडीह पुलिस के सांध्य ड्राइव कार्रवाई से क्षेत्र के जुआड़ियों, शराबियों,मनचलों में मची ...
तिथि : 02/10/2026
धनबाद में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला फर्जीवाड़ा गिरोह बेनकाब, आरोपी पंकज गुप्ता ...
तिथि : 28/09/2026