भागाबांध: सौहार्द और शांति के साथ मनाएं दुर्गापूजा, ओपी में हुई शांति समिति की बैठक

City: Dhanbad | Date: 04/09/2026
6

पुटकी। दुर्गा पूजा को लेकर रविवार को भागाबांध ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक ओपी प्रभारी शैलेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता हुई। केंदुआडीह सर्किल इंस्पेक्टर राय सौमित्र पंकज भूषण मौजूद थे। विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और पुलिस-प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए। ओपी प्रभारी ने लोगों से आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे के साथ दुर्गापूजा मनाने को कहा।
पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने, भीड़ नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने को लेकर चर्चा हुई। पूजा समितियों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और किसी भी समस्या पर तत्काल पुलिस-प्रशासन को सूचना देने को कहा गया। लोगों से कानून-व्यवस्था बनाये रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की को कहा।
मौके पर प्रधानाध्यापक कैलाश प्रसाद महतो, गुड्डू खान, कयूम खान, जेठू महतो, रामबिलास राम, अशोक सिन्हा, रामदेव महतो, राम केश गुप्ता, निर्मल महतो, शिव शंकर पांडेय, अयोध्या मिश्रा, जेरूर बीबी, पूनम सिंह, पिंकी देवी, संगीता देवी व अन्य थे।

More News

गांधी जयंती पर सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल में स्वच्छता अभियान आयोजित, बच्चों ने लिया स्व...
तिथि : 02/10/2026
कुस्तौर निवासी सुभम कुमार का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर
तिथि : 02/10/2026
केंदुआडीह पुलिस के सांध्य ड्राइव कार्रवाई से क्षेत्र के जुआड़ियों, शराबियों,मनचलों में मची ...
तिथि : 02/10/2026
खरिकाबाद में पर्यावरण समिति की आठवीं बैठक संपन्न, सामुदायिक निगरानी और स्वच्छता पर हुई चर्...
तिथि : 29/09/2026
धनबाद में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला फर्जीवाड़ा गिरोह बेनकाब, आरोपी पंकज गुप्ता ...
तिथि : 28/09/2026
एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026