लोयाबाद: दुर्गा पूजा से पहले कल 7 घंटे रहेगी बिजली गुल, गणेशपुर अवर प्रमंडल ने जारी की शटडाउन की सूचना

City: Dhanbad | Date: 13/10/2026
11

​धनबाद / लोयाबाद:- दुर्गा पूजा के मद्देनजर विद्युत लाइनों के रख-रखाव और पेड़ों की डालियों की छंटाई के लिए लोयाबाद (गणेशपुर) अवर प्रमंडल क्षेत्र में कल (मंगलवार) को 7 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।​सहायक विद्युत अभियंता द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 13 अक्टूबर मंगलवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

​इन इलाकों में रहेगा पावर कट
​मरम्मत कार्य के दौरान निम्नलिखित क्षेत्रों में बिजली सेवा पूरी तरह ठप रहेगी:
​बाघमारा बाजार, ​हरिणा बाजार,​डुमरा,​नावागढ़ मोड़,​महुदा मोड़,​कांड्रा, लोहपट्टी,​तेलमोचो,​महुदा बाजार,​लाल बंगला,पथलगड़िया,भाटडीह,​महुदा बस्ती एवं आसपास के अन्य क्षेत्र
​क्यों बंद रहेगी बिजली?
​विभाग के मुताबिक, आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए 33/11 केवी दुग्दा पीएसएस, 33/11 केवी गणेशपुर पीएसएस, 33 केवी दुग्दा-गणेशपुर लाइन और 33 केवी गणेशपुर-भाटडीह लाइन की विशेष मरम्मत की जाएगी। इसके साथ ही 33 केवी व 11 केवी लाइनों के पास आ रही पेड़ों की डालियों की छंटाई का कार्य भी पूरा किया जाएगा।
​विद्युत विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के सभी उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग करने और जरूरी काम समय से पहले पूरा करने की अपील की है।

More News

कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग के यौन शोषण का आरोप
तिथि : 12/10/2026
भागाबांध: सौहार्द और शांति के साथ मनाएं दुर्गापूजा, ओपी में हुई शांति समिति की बैठक
तिथि : 04/09/2026
गांधी जयंती पर सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल में स्वच्छता अभियान आयोजित, बच्चों ने लिया स्व...
तिथि : 02/10/2026
कुस्तौर निवासी सुभम कुमार का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर
तिथि : 02/10/2026
केंदुआडीह पुलिस के सांध्य ड्राइव कार्रवाई से क्षेत्र के जुआड़ियों, शराबियों,मनचलों में मची ...
तिथि : 02/10/2026
खरिकाबाद में पर्यावरण समिति की आठवीं बैठक संपन्न, सामुदायिक निगरानी और स्वच्छता पर हुई चर्...
तिथि : 29/09/2026
धनबाद में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला फर्जीवाड़ा गिरोह बेनकाब, आरोपी पंकज गुप्ता ...
तिथि : 28/09/2026
एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026