रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी
केन्दुआ -कुस्तौर चार नम्बर निवासी बीसीसीएल कर्मी पप्पू ठाकुर के पुत्र शुभम कुमार का आकस्मिक निधन हो गया वे कुछ दिनों से वे लिवर संक्रामक से ग्रसित थे । हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था । निधन की खबर मिलते हैं परिजनो का रो -रो कर बुरा हाल है, माँ बबीता देवी पछाड़ मार कर रो - रही है ,बार बार बेहोश हो रही थी । निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है । शुभम बेहद मिलनसार और होनहार युवक था । उनकी अंत्येष्टि शुक्रवार को तेलमुच्चो मुक्ति धाम में की गई । उनके निधन पर धनबाद नगर निगम महापौर के पूर्व प्रत्याशी दीनानाथ ठाकुर राष्ट्रीय जनता श्रमिक संघ के संयुक्त महामंत्री उदय शर्मा ने गहरा शोक एवं हार्दिक संवेदना व्यक्ति की है । शोक संतप्त परिवार को ढाढस बढाया । नेता उदय ने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिजन को इस दु:ख की घड़ी में धैर्य प्रदान करें । इसके अलावे शोक व्यक्त करने वाले मे वालों में सुरेश ठाकुर सुवोध शर्माराजेश शर्मा राजीव शर्मा प्रवीण कुमार पिन्टु ठाकुर रोहित शर्मा विरजु साव मो अनीस के अलावे दर्जनो लोग शामिल हैं ।
|