धनसार में CISF की बड़ी कार्रवाई: काली बस्ती ग्राउंड से 11 टन अवैध कोयला जब्त

City: Dhanbad | Date: 28/10/2026
2

धनबाद: बीसीसीएल (BCCL) के एरिया-06, धनसार अंतर्गत काली बस्ती ग्राउंड में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की टीम ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 11 टन अवैध कोयला जब्त किया है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, काली बस्ती ग्राउंड में अवैध तरीके से जगह-जगह कोयला एकत्र कर भारी मात्रा में डंप किया गया था। इस अवैध भंडारण की गुप्त सूचना मिलने पर CISF की टीम सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर पूरे ग्राउंड की घेराबंदी की और वहां रखे अवैध कोयले को अपने कब्जे में ले लिया।

​छापेमारी के बाद जब्त किए गए इस 11 टन अवैध कोयले को आगे की आवश्यक और विधिवत कार्रवाई के लिए बीसीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया गया है। इस कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

More News

लोयाबाद: दुर्गा पूजा से पहले कल 7 घंटे रहेगी बिजली गुल, गणेशपुर अवर प्रमंडल ने जारी की शटड...
तिथि : 13/10/2026
कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग के यौन शोषण का आरोप
तिथि : 12/10/2026
भागाबांध: सौहार्द और शांति के साथ मनाएं दुर्गापूजा, ओपी में हुई शांति समिति की बैठक
तिथि : 04/09/2026
गांधी जयंती पर सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल में स्वच्छता अभियान आयोजित, बच्चों ने लिया स्व...
तिथि : 02/10/2026
कुस्तौर निवासी सुभम कुमार का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर
तिथि : 02/10/2026
केंदुआडीह पुलिस के सांध्य ड्राइव कार्रवाई से क्षेत्र के जुआड़ियों, शराबियों,मनचलों में मची ...
तिथि : 02/10/2026
खरिकाबाद में पर्यावरण समिति की आठवीं बैठक संपन्न, सामुदायिक निगरानी और स्वच्छता पर हुई चर्...
तिथि : 29/09/2026
धनबाद में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला फर्जीवाड़ा गिरोह बेनकाब, आरोपी पंकज गुप्ता ...
तिथि : 28/09/2026
एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026