टाइगर जवान की हरकत से एक बार फिर धनबाद पुलिस हुआ शर्मसार, ई रिक्शा महिला चालक से की छेड़खानी

City: Dhanbad | Date: 17/03/2018
1264

धनबाद के टुंडी में दो दिन पूर्व घटित पुलिस जवानों द्वारा एक विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का मामला के बाद कि, धनबाद में एक बार फिर खाकी वर्दी शर्मशार हुई है. बैंक मोड़ थाना क्षेत्र में मनईटांड़ पुराना बाजार के पास एक टाईगर पुलिस जवान ने धनबाद की ई रिक्शा चलाने वाली महिला से न सिर्फ छेड़खानी की बल्कि उसके साथ दो बार सार्वजनिक रूप से दुर्व्यहार भी किया. धनबाद में पहली ई रिक्शा चलाने वाली प्रिंसी चावला महिला होने के कारण धनबाद विधायक राज सिन्हा ने उन्हें सम्मानित किया था.माननीय प्रधानमंत्री द्वारा चलाया जा रहा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की खिल्ली उडाता धनबाद पुलिस का यह टाइगर जवान.पीड़ित महिला प्रिंसी चावला का आज जब धैर्य टूट गया तो आरोपी पुलिस जवान के खिलाफ शिकायत ले कर डीएसपी विधि व्यवस्था मुकेश कुमार के पास पहुंची. रोते बिलखते उसने जो हाल सुनाया उससे यह स्पष्ट हो जाता है कि धनबाद पुलिस आम लोगों के साथ खासकर महिलाओं से कैसे पेश आती है. हालांकि जवान द्वारा वर्दी पर नाम कि पट्टी नहीं लगाने के कारण पीड़िता आरोपी जवान का नाम नहीं बता पाई. लेकिन उस आरोपी जवान का चेहरा देख तो उसे बखूबी पहचान सकती है. पीड़िता ने डीएसपी से पूछा कि क्या महिला होकर वो सम्मान के साथ काम नहीं कर सकती ? क्या उसे अत्मसम्मान के साथ परिवार के भरण पोषण काअधिकार नहीं है ?

आरोपी जवान की हुई पहचान। बैंकमोड़ थाना में पीड़ित महिला ने लाईन में खड़े जवानों के बीच से पहचाना. मामले की जाँच तक आरोपी जवान को बैंक मोड़ थाना क्षेत्र से हटाया गया.

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026