भाजपा विधायक ढुलू को व्यवसायी नहीं देंगे रंगदारी, पीएम और सीएम को रोज करेंगे ट्वीट

City: Dhanbad | Date: 28/11/2018
1192

धनबाद। अपनी ही पार्टी भाजपा की धनबाद जिला मंत्री कमला कुमारी के साथ याैन उत्पीड़न की कोशिश के आरोपों में घिरे बाघमारा के विधायक ढुलू महतो के खिलाफ अब कोयलांचल के उद्योेगपतियों और व्यवसायियों ने मोर्चा खोल दिया है। विधायक द्वारा कथित रूप से मजदूर लोडिंग की आड़ में रंगदारी दर 650रुपये से बढ़ाकर 1250किए जाने के विरोध में इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स एसोसिशन की बुधवार को जोराफाटक रोड स्थित कार्यालय में आपात बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से भाजपा विधायक ढुलू महतो को रंगदारी नहीं देने का निर्णय लिया गया। साथ ही व्यवसायी भाजपा विधायक के आतंक और रंगदारी के खिलाफ प्रतिदिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रघुवर दास को ट्वीट भी करेंगे।

एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएन सिंह की अध्यक्षता में हार्डकोक व्यवसायियों की बैठक हुई जिसमें धनबाद जिले के करीब साै उद्योगपतियों ने हिस्सा लिया। बैठक में बरोरा, गोविंदपुर, कतरास, सिजुआ स्थित बीसीसीएल के एरिया एक, दो, तीन, चार व पांच तथा धनसार कोलियरी से कोकरीज उद्योग के लिए कोयला उठाव और रंगदारी के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया गया। रंगदारी दर में बढ़ोत्तरी के खिलाफ व्यवसायियों ने कोयला उठाव बंद कर रखा है। 650रुपये प्रति ट्रक कोयला लोड करने की दर बढ़ाकर दुगुनी कर दी है। अब वे इसके लिए 1250रुपये प्रति ट्रक के हिसाब से मांग रहे हैं जो काफी अधिक है।

बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि लोडिंग की आड़ में होने वाली रंगदारी अब बदार्श्त नहीं की जाएगी। प्रति मजदूर लोडिंग खर्च 650रुपये दिया जाएगा लेकिन वह भी एकाउंट या भीम एप के माध्यम से। बैठक में केएन मित्तल, एके सहाय, जगन सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएन सिंह ने बताया कि जल्द ही मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिलकर रंगदारी और गुंडा टैक्स की जानकारी दी जाएगी। साथ ही बीसीसीएल के सीएमडी से मांग की जाएगा कि विधायक ढुलू महतो के क्षेत्र में व्यवसायियों के लिए कोयला का आवंटन न हो।

 

 

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025