क्षेत्र में कोयला चोरी हुई तो नपेंगे थानेदार : एसएसपी किशोर कौशल

City: Dhanbad | Date: 29/11/2018
1195

धनबाद के नए एसएसपी किशोर कौशल ने बुधवार की शाम जिले के सभी थाना प्रभारियों और डीएसपी के साथ परिचय बैठक की। परिचय बैठक में एसएसपी ने अपनी मंशा साफ कर दी। उन्होंने थानेदारों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जिस थाना क्षेत्र में कोयला चोरी पकड़ी जाएगी, वहां के थानेदार नपेंगे। अवैध धंधों को प्रश्रय देने वाले थानेदार चेत जाएं। तत्काल इन पर रोक लगाएं। वरना वे पकड़ेंगे तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। एसएसपी धनबाद में पदभार लेने के बाद पहली बार थानेदारों से मुखातिब हुए थे। उन्होंने थानेदारों से वैसे क्षेत्रों की सूची मांगी है जहां अवैध खनन का धंधा फलफुल रहा है। एसएसपी ने कहा कि कोयला चोरी पर रोक लगाने के लिए कोयला कंपनियों और सीआईएसएफ के साथ भी समंवय बैठक होगी। बैठक में सिटी एसपी पीयूष पांडेय और ग्रामीण एसपी अमन कुमार के अलावा सभी डीएसपी और थानेदार मौजूद थे।

एसएसपी ने डीएसपी को आदेश दिया कि पिछले तीन साल में चोरी, छिनतई, डकैती, हत्या, आर्म्स एक्ट, रंगदारी और अपहरण जैसे संगीन मामलों में जेल भेजे गए अपराधियों की सूची उन्हें उपलब्ध कराएं। हर थाने में टॉप 10 अपराधियों की सूची तैयार की जाए। यदि वे जेल के अंदर हैं, तो उनके खिलाफ सीसीए का प्रस्ताव भेजें। यदि जेल से बाहर हैं तो उन पर निगरानी रखें। जेल के बाहर रहने वाले दुर्दांत अपराधियों के खिलाफ भी सीसीए का प्रस्ताव भेजें। एसएसपी ने कहा कि गंभीर आरोप में फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ में तेजी लाएं। एसएसपी ने थाना प्रभारियों से कहा कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्र में नियमित वाहन चेकिंग अभियान चलाएं। सर्च के दौरान अपराधियों के मूवमेंट पर नजर रखी जाए। कौन कहां से आ रहा है और कहां जा रहा है इसकी जानकारी लें। सभी डीएसपी को कहा गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के पेट्रोल पंप मालिक और बैंक अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा संबंधी ऑडिट करें। बैंक, पेट्रोल पंप और बड़े प्रतिष्ठानों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराएं, ताकि लूट और छिनतई जैसी वारदातों पर विराम लगाया जा सके। एसएसपी ने थाना प्रभारियों से कहा कि वे थानों में पहुंचने वाले शिकायकर्ताओं से मृदु भाषा में बात करें। उन्हें तवाज्जो दें। शिकायतकर्ता को संतुष्ट करें, ताकि मामले वरीय पदाधिकारियों तक ना पहुंचे। भेदभाव करने वालों के खिलाफ शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी। वारंट और कुर्की के साथ चार्जशीट दायर करने में तेजी लाने का भी निर्देश दिया गया।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025