BCCL की जमीन पर अतिक्रमण का सर्वे करने पहुंची जरेडा की टीम, ग्रामीणों के विरोध के बाद बैरंग लौटी

City: Dhanbad | Date: 12/12/2018
1262

धनबाद : बीसीसीएल की जमीन पर अतिक्रमण की स्थिति का सर्वे करने धनबाद के पुटकी अरलगड़िया बस्ती पहुंची जरेडा की टीम को ग्रामीणों के तीव्र विरोध का सामना करना पड़ा. ग्रामीण जरेडा की टीम के साथ सर्वे करने पहुंची प्राइवेट एजेंसी का विरोध कर रहे थे. जिस पर साथ गये एसडीएम के कड़े रुख का ग्रामीणों पर उलटा असर पड़ा और सर्वे टीम का विरोध कर वापस लौटने को मजबूर कर दिया.

हाइकोर्ट के निर्देश पर बीसीसीएल की जमीन पर अतिक्रमणकारियों की सूची फाइनल करने के लिये युद्धस्तर पर चल रहे सर्वे के क्रम में बुधवार को पुटकी के अरलगड़िया बस्ती जरेडा टीम पहुंची. टीम में जरेडा के अधिकारियों के साथ बीसीसीएल के अधिकारी व सर्वे करने वाली प्राइवेट एजेंसी के सदस्य शामिल थे. टीम के साथ एसडीएम राज महेश्वरम भी अरलगड़िया पहुंचे थे. टीम के आने की सूचना मिलते ही ग्रामीण एकजुट हो गये और जब उन्हें एक निजी एजेंसी के द्वारा सर्वे किये जाने की जानकारी मिली तो वे टीम का विरोध करने लगे. ग्रामीण सर्वे बीसीसीएल द्वारा किये जाने की मांग कर रहे थे. ग्रामीणों के विरोध पर एसडीएम राज महेश्वरम ने पहले ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन उसके बाद भी ग्रामीण नहीं माने तो थोड़ा सख्ती दिखाई. एसडीएम की सख्ती का गांव वालों पर उलटा असर पड़ा और वे जोरदार तरीके से सर्वे का विरोध करने लगे. ग्रामीणों के विरोध के कारण टीम को वापस लौटने को मजबूर हो गये.

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026