बालिका उच्च विद्यालय सिजुआ में प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षारता अभियान का उदघाटन

City: Dhanbad | Date: 15/12/2018
1266

कतरास आज  बालिका उच्च विद्यालय सिजुआ में प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षारता अभियान का उदघाटन  पार्षद 06 श्री धर्मेंद्र कुमार महतो ने सर्वप्रथम अपना पंजियन करा कर किया । उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में डिजिटल साक्षर होना अति आवश्यक है। इस अवसर पर उन्होंने बालिकाओ की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए स्कूल के प्रांगण एवं स्कूल के आसपास जगहों पे स्ट्रीट लाइट लगाने का वचन दिया। प्राचार्य श्री सतीश सिंह ने भी अपना पंजीयन इस कार्यक्रम में करवाया एवं पार्षद महोदय को धन्यवाद देते हुए कहा कि बच्चों को इस योजना का लाभ उठाकर इसपे खरा उतरना चाहिए। योजना के संचालक श्री पीयूष रंजन सहाय ने इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी एवं डिजिटल साक्षरता की महत्ता को बच्चों को बताया। इस अवसर पे मुख्य रूप से प्रमोद कुमार, आनंद कर्ण, सुरेश महतो, बबलू कुमार, स्नेहा कुमारी, खुशी चरण शर्मा, सिमरन कुमारी, नेहा नाज़, खुशी परवीन, प्रिया कुमारी, कलि कुमारी, स्नेहा गुप्ता, एवं स्कूल प्रांगण के शिक्षक उपस्थित रहे।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026