कुमारधुबी में तृणमूल कांग्रेस की सभा दर्जनों युवक ने दामन थामा

City: Dhanbad | Date: 15/12/2018
1263

धनबाद  शिवलीबाड़ी रहमत नगर में तृणमूल कांग्रेस की प्रस्तुति सभा का आयोजन किया गयाI जिसमें शाहजहां आलम, शमद कुरैशी, टिंकू अंसारी और इसरार आलम के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने बंगाल के आसनसोल मेयर जितेन्द्र तिवारी की उपस्थिति में तृणमूल कांग्रेस का दामन थामा. श्री तिवारी ने सभी का पार्टी में स्वागत कियाI वही भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की कथनी व करनी में अंतर है. विकास का दावा कर भाजपा सरकार सिर्फ देश का माहौल बिगाड़ने का काम कर रही है. हिन्दू मुस्लिम को लड़ाकर सिर्फ सत्ता में रहना चाहती हैI ममता झारखंड की जनता के साथ हैI जो भाजपा को उसके मंसूबे में कामयाब नहीं होने देगी. नसीम कुरैशी, बाबू कुरैशी, शमीम कुरैशी, शुभानी कुरैशी, सिराज आलम, तस्वीर आलम, शमीम हुसैन, माहिद अंसारी, सोनू अंसारी, अजरूद्दीन अंसारी, नुरुल अंसारी, लल्लू अंसारी, इरसाद,रॉकी, मेजारूल आदि ने दामन थामाI मौके पर बंगाल से अमित तुलस्यान, खालिद खान, अभिजीत आचार्य, बप्पा दा, जतिन गुप्ता, विनोद यादव आदि उपस्थित थेI

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026