झारखंड एवं पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों में हुनर का दंगल एक्सप्रेशन स्टार नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन 23 दिसंबर से

City: Dhanbad | Date: 18/12/2018
1192

धनबाद/कुमारधुबी- डांस प्लस के तर्ज पर एक्सप्रेशन डांस अकादमी बराकर द्वारा झारखंड एवं पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों में हुनर का दंगल एक्सप्रेशन स्टार नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी अकादमी के निदेशक व आयोजक कुमारधुबी, शिवलीबाड़ी निवासी बरखा कुमारी ने मंगलवार प्रेस वार्ता कर दी। कहा कि प्रतियोगिता को तीन ग्रुप में बांटा गया है जिसमें नृत्य के साथ - साथ संगीत एवं मॉडलिंग रखा गया है। विजेताओ को नगद पुरस्कार एवं मोमिन्टो से नवाजा जाऐगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ व पहला ऑडिसन 23 दिसंबर को कोयलांचल (धनबाद) के गीताश्री मंडप में किया जाएगा। उसके बाद रांची, जमशेदपुर, कोडरमा, बोकारो, देवघर, हजारीबाग तथा पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा, सिल्लीगुड़ी, पुरुलिया एवं खड़गपुर में क्रमशः आयोजित किया जाएगा। बच्चों एवं शादीशुदा महिलाओं के लिए भी यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसका फाइनल कुमारधुबी में आयोजित किया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान दीपक शर्मा, नित्यानंद, आकर्षण अरोरा, आकाश, पूजा, सोनालीका, अभिषेक,समीर आदि उपस्थित थे ।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025