इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स एसोसिएशन अध्यक्ष के खिलाफ विधायक ढुलू पहुंचे कोर्ट, ठोका आपराधिक मानहानि का मुकदमा

City: Dhanbad | Date: 20/12/2018
1264

जानकारी देते अधिवक्ता एसएन मुखर्जी

 रंगदारी के सवाल पर भाजपा के विधायक ढुलू महतो और हार्डकोक व्यवसायियों के बीच चल रही लड़ाई अब कोर्ट-कचहरी तक पहुंच गई है। विधायक ढुलू महतो ने इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएन सिंह के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने के लिए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी धनबाद की अदालत में आवेदन किया है। इस मामले पर अदालत में शुक्रवार को सुनवाई होगी।

व्यवसायियों का आरोप है कि बाघमारा के विधायक ढुलू महतो मजदूर लोडिंग के नाम पर रंगदारी वसूल रहे हैं। इसके विरोध में व्यवसायियों ने 19 नवंबर 18 से विधायक के क्षेत्र बाघमारा से कोयले का उठाव बंद कर रखा है। कोयला लोडिंग के नाम पर पहले प्रति टन 650 रुपये वसूल की जा रही थी। इसे बढ़ाकर 1250 रुपये कर दिया गया है। व्यवसायियों ने 1250 रुपये देने से इंकार करते हुए कोयले का उठाव ठप कर रखा है। अखबारों मे छपे आइसीए अध्यक्ष बीएन सिंह के बयान और विधायक के नोटीस पर बीएन सिंह के जबाब को आधार बनाते हुए ढुलू महतो की तरफ से अधिवक्ता एसएन मुखर्जी उर्फ माती दा ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के यहां गुरुवार को शिकायत दर्ज कराई। सिंह ने बयान दिया था कि उद्योग बंद कर देगें पर ढुल्लू को रंगदारी नही देंi

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026