टीम समाधान द्वारा यमराज और सैंटा का रूप धारण कर लोगों से हेलमेट पहने की अपील की

City: Dhanbad | Date: 24/12/2018
1265

धनबाद- समाधान शिक्षादान की नई पाठशाला आज टीम समाधान द्वारा धनबाद कोर्ट के समीप नुक्कड़ नाटक किया गयाI नुक्कड़ नाटक से बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले लोगों से अनूठे अंदाज में उन्हें जागरुक किया गया I क्रिसमस  को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम किया गयाIसमाधान के वॉलिंटियर्स ने सैंटाक्रूज और यमराज का रूप धारण करके लोगो तक संदेश पहुंचाया कि हेलमेट कितना आवश्यक हैIनुक्कड़ नाटक करते हुए यमराज ने लोगों को कहा कि आप बिना हेलमेट के वाहन चला रहे हो तो आप मेरे साथ चलो वही संता उन्हें बचाने के लिए वाहन चलाने वालों को हेलमेट दिया और उनकी जान बचाईIसंता ने उन्हें आज के बाद से हमेशा हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाने का वादा लियाIइस कार्यक्रम में धनबाद के एसएसपी श्रीकिशोर कौशल,नगर एसपी श्री पियूष पांडे,ग्रामीण एसपी श्री अमन कुमार और अन्य प्रशासनिक अधिकारी शरीक हुएIश्री किशोर कौशल ने बताया कि किस तरह से आए दिन एक्सीडेंट हो रहे हैं,हेलमेट ना होने की वजह से लोग छोटे-मोटे चोट से भी अपनी जान से हाथ धो रहे हैंIइसलिए वाहन चलाएं पर हेलमेट जरूर पहने और अन्य लोगों को भी पहनने के लिए जागरूक करेंIइस कार्यक्रम में समाधान के संस्थापक चंदन सिंह समेत समाधान के कुल 40 स्वयंसेवक रविंद्र, अविनाश, बिट्टू, शाहनवाज, सौरभ, अभिषेक, अनिकेत, संतोष, सदानंद, राकेश, जूही, आपदा, सोनी,स्नेहा,प्रगति,प्रियंका,सलोनी,मुस्कान आदि मौजूद थेI

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026