धनबाद परिसदन में राजद महिला प्रकोष्ठ का मिलन समारोह का आयोजन

City: Dhanbad | Date: 24/12/2018
1267

धनबाद जिला राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ट का मिलन समारोह सोमवार को परिसदन धनबाद में हुई I अध्यक्षता अनवरी खातून ने की राजद महिला प्रकोष्ट की प्रदेश अध्यक्ष मंजू साह बतौर मुख्य अतिथि एवं राजद जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मंजू साह ने केंदुआडीह निवासी अनवरी खातुन को महिला राजद का जिला अध्यक्ष मनोनित किया तथा शीघ्र ही जिला कमेटी की घोषणा करने का निर्देश दिया। मंजू साह ने कहा की राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए उनकी आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उत्थान के लिए राजद कृत संकल्पित हैं। उन्होंने कहा की संगठन के सशक्तिकरण, संगठन का कसावट और बुनावट के लिए चलो गाँव की ओर के तहत जन संवाद रथ यात्रा फरवरी माह से शुभ आरम्भ किया जाएगा। राजद जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार ने कहा कि महिलाओं को संगठन एवं अधिकार की लड़ाई को दृढ़ एवं अटूट इरादे के साथ लड़ने की आवश्यकता है। इस लड़ाई में किसी भी प्रकार का ठहराव या विश्राम की अनुमति नहीं है।

नवमनोनित महिला राजद जिला अध्यक्ष अनवरी खातुन ने कहा कि मुझे जो जिम्मेवारी दी है उसपर खरे उतरने का प्रयास करुँगीI उन्होंने कहा कि जिले में महिलाओं की सुरक्षा की अनदेखी का आरोप लगाया और महिला सुरक्षा के लिए विशेष दस्ता वा हेल्पलाइन जारी करने की माँग की।

मौके पर राज्य कार्यकारी के उदय शर्मा, उमा कुमारी,पुतुल देवी,आशा देवी,सुन्दरी उरांव,शहनाज, रेहाना, उषा देवी,स्वरा,मंजू पासवान,रबिन्द्र सिंह,बम बम यादव,रामानंद प्रसाद,देवेंदर यादव,मनोज,सुभाष, सुदामा,बिहारी यादव,अमित कुमार, भुनेस्वर यादव,बबलु यादव,मो अनीस,रवींद्र वर्मा,गुलाम सदानी,मुस्लिम अंसारी,संजय यादव,मुस्लिम साह, लखपति चंद्रवंशी,शबनम प्रवीण के अलावा सेकड़ो लोग उपस्थित थे।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026