धनबाद केंदुआ मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित क्रेन ने ली दो की जान, हंगामा व तोड़फोड़ तीन गाड़ियों का भिड़त

City: Dhanbad | Date: 08/01/2019
1263

केंदुआडीह थानांतर्गत गोधर 26 नंबर के समीप धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर मंगलवार को अपराह्न 4 बजे के लगभग क्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मुआवजा की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने रोड जाम कर दिया और पुलिस के बल प्रयोग करने पर पथराव किया. लगभग तीन घंटे के बाद शव उठा और यातायात शुरू हुआ. क्रेन केंदुआ की ओर से तेज गति से धनबाद की ओर जा रहा था. जबकि टेंपो धनबाद की ओर से आ रहा था.  गोधर 26 नंबर के समीप अचानक सामने टेंपो को देख क्रेन ने जोरदार टक्कर मार दी. क्रेन ने टेंपो चालक और एक युवक को बुरी तरह कुचल दिया. दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी.  मृत युवकों में गोधर रवानी बस्ती निवासी नवरंगी पंडित का इकलौता पुत्र गोलू पंडित (26 वर्ष) व टेंपो चालक गंसाडीह निवासी शिवनाथ रविदास (30 वर्ष) शामिल हैं. सूचना पाकर केंदुआडीह थानेदार वीर कुमार, एएसआइ विनोद सिंह, दशरथ उरांव, जेपी सिंह व अन्य पदाधिकारी  दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचेI 

40-40 हजार रुपये दिया गया मुआवजा

एसडीएम राज महेश्वरम ने बताया कि दोनों के परिजनों को फिलहाल 40 -40 हजार रुपये मुआवजा दिया गया. बाकी जो सरकारी प्रवधान होगा वह किया जाएगा. एसडीएम ने बताया कि पत्थरबाजी करने वालों पर और तोड़फोड़ करने वालों को चिह्नित कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. इसके साथ ही क्रेन चालक पर भी प्राथमिकी दर्ज होगी. घटना के बाद से क्रेन का चालक फरार हो गयाI

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026