धनबाद से "मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस" बनकर खुली "दीक्षाभूमि", छह राज्यों के 41 स्टेशनों पर देगी संदेश

City: Dhanbad | Date: 29/04/2019
1263

धनबाद । वोटरों को बूथ तक पहुँचने के लिए जागरूक करने के अभियान में धनबाद जिला प्रशासन और रेल मंडल धनबाद के संयुक्त भागीदारी से एक नए अभियान की शुरुआत की है। इस कड़ी में सोमवार को धनबाद से चलकर कोल्हापुर जानेवाली दीक्षाभूमी एक्सप्रेस को मतदाता जागरूकता नारों ले साथ सजा कर रवाना किया गया। सोमवार को 1:50 बजे ट्रेन को डीसी धनबाद ए दोड्डे, एसीएम प्रवीण सिन्हा और डीसीएम इम्तियाज आलम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन रवानगी के पूर्व प्लेटफार्म नंबर 2 पर रेलवे और जिला प्रशासन के कई अधिकारी जुटे। इस दौरान शिक्षा दान की नई पाठशाला समाधान के सदस्यों ने किड्स गार्डन स्कूल झरिया के बच्चों के बैंड की धुन पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया और लोगों से मतदान करने की अपील की। साथ ही यात्रियों के बीच पंपलेट आदि का भी वितरण किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि धनबाद से कोल्हापुर स्टेशन के बीच इस ट्रेन का कुल 41 स्टेशनों पर ठहराव है। बताते चलें कि धनबाद से कोल्हापुर के बीच पारसनाथ, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, इलाहाबाद, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, आदिलाबाद, नांदेड़, औरंगाबाद, मनमाड, दौंड, पुणे और मिराज जंक्शन पर इसे हरी झंडी दिखाई जाएगी। बता दें कि चुनाव आयोग से प्राप्त आदेश के बाद दीक्षाभूमि एक्सप्रेस के माध्यम से मतदाता जागरूकता करने की योजना बनाई गई है।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026