पीएन सिंह के समर्थन अमित शाह ने की चुनावी सभा, कहा- झारखंड के लिए मोदी ने किये बहुत काम

City: Dhanbad | Date: 08/05/2019
1267

 
धनबाद : बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने पीएन सिंह के समर्थन में करकेण्ड नेहरू पार्क में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. जनसभा में बीजेपी कार्यकर्ताओं की भीड़ देखी गयी. मंच पर पीएन सिंह, मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, रामचंद्र चंद्रवंशी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो सहित कई दिग्‍गज नेता मौजूद थे.
 
लोगों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्‍होंने कहा कि देश का पारा बढ़ते ही राहुल बाबा विदेश भाग जाते हैं और मां सोनिया खोजते हुए कहती है कहां हैं राहुल बाबा. दस साल पहले सीमा पर से हमारे जवानों का सिर काट कर ले जाते थे, लेकिन मोनी बाबा चुप रहते थे। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान से गोली भारत में आएगा तो भारत से गोली नहीं गोला जाएगा. उन्‍होंने धनबाद की जनता से कहा कि आप मोदी को पीएम बना तो हम कश्‍मीर से धारा 370 हटा देंगे.
 
आपको बता दें कि अमित शाह कल (सात मई) ही रांची आ गये थे. आज सुबह रांची से धनबाद के लिए रवाना हुए. इस दौरान बीजेपी के कई नेता मौजूद दिखे. बता दें कि धनबाद में 12 मई को चुनाव है. धनबाद लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्‍याशी पीएन सिंह का मुकाबला कांग्रेस प्रत्‍याशी कीर्ति आजाद से होगा. वहीं इस बार निर्दलीय उम्‍मीदवार के रूप में सिंह मेंशन के सिद्धार्थ गौतम भी मैदान में अपनी किस्‍मत अजमा रहे हैं.

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026