उपायुक्त श्री अमित कुमार तथा वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल ने टुंडी में किया मुख्यमंत्री दाल भात केंद्रों का निरीक्षण

City: Dhanbad | Date: 09/04/2020
1192

इस अवसर उन्होंने टुंडी प्रखंड़ के ग्राम पंचायत लुकेया के मल्लाह टोला, भुरसाबन्द, मंझलाडीह में संचालित मुख्यमंत्री दाल भात केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात उन्होंने मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र के संचालक को अच्छी क्वालिटी का भोजन देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भोजन की गुणवत्ता को लेकर कोई भी शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। बिना खाये कोई भी नहीं जाए, इस बात पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि पंचायत के अंदर एक भी परिवार भूखा नहीं रहे, इसकी पूरी जिम्मेवारी आप लोगो की है।

होम क्वॉरेंटाइन में रखे गए तीन लोगों का स्वास्थ्य निरीक्षण भी किया

टुंडी दौरे पर उन्होंने व्यपार मंडल जन वितरण दुकान, कटनियां पंचायत के पंचायत सचिवालय में होम क्वारंटाइन में रखे गए तीन लोगों का स्वास्थ्य निरीक्षण भी किया।अधिकारियों ने कटनियां दास टोला एवं आसनडाबर मोहली टोला में दर्जनों गरीब परिवारों के बीच खाद्यान्न तथा फलों का वितरण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों को लाॅकडाउन का पालन करने सहित कोरोना संक्रमण से स्वयं तथा दूसरों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने को कहा। 

इस अवसर पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री भोगेंद्र ठाकुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती पायल राज, अंचल अधिकारी जयवर्धन कुमार, रेड क्रॉस सोसाइटी धनबाद के सचिव कौशलेंद्र कुमार, प्रखंड़ आपूर्ति पदाधिकारी निर्मल सिंह, थाना प्रभारी टुंडी शारदा रंजन सिंह, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक,सभी मुखिया, पंचयात सचिव, रोज़गार सेवक व अन्य लोग उपस्थित थे।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025