चालक के सूझ-बुझ दुर्घटना होने से बची गया-आसनसोल ईएमयू पैसेंजर ट्रेन

City: Dhanbad | Date: 01/04/2018
1192

आज सुबह रेलवे की घोर लापरवाही सामने आई है। गया-आसनसोल ईएमयू पैसेंजर ट्रेन धनबाद स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक की रेल पटरी की जगह मालगाड़ी की ट्रैक (डाउन मेन लाइन) पर दौड़ पड़ी। आनन-फानन में चालक ने ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी। तब आधे से ज्यादा यात्री प्लेटफार्म की जगह रेल पटरी पर उतर गए। घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है। गया से चलकर ट्रेन धनबाद स्टेशन के होम सिग्नल पर पहुंची थी। ईएमयू के एक नंबर प्लेटफार्म पर आने की घोषणा की जा रही थी। दरअसल इसी ट्रेन का नंबर बदलकर इसे धनबाद से आसनसोल भेजा जाता है। बहरहाल आसनसोल जाने वाले यात्री एक नंबर प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। लेकिन आरआरआई में पैनल संभाल रहे स्टेशन मास्टर और सहायक स्टेशन मास्टरों ने ट्रेन के लिए गलत प्वाइंट सेट कर दिया। ट्रेन एक नंबर और दो नंबर प्लेटफार्म के बीच में मालगाड़ी के लिए बनी मेन लाइन में घुस गई। लोको पायलट और असिस्टेंट लोको पायलट को गलत ट्रैक का आभास हुआ तो ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी, लेकिन तब तक देरी हो चुकी थी। बीच मंझधार में फंसे यात्री पटरी पर ही उतरने लगे। चालक ने कंट्रोल को मामले की जानकारी दी। इसके बाद रेलवे में हड़कंप मच गया।

रेलवे के लिए यह साधारण घटना नहीं है। इस घटना से ट्रैफिक विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है डीआरएम मनोज कृष्ण अखौरी ने जांच के आदेश दे दिए हैं। ट्रैक का प्वाइंट सेट करने वाले स्टेशन मास्टर और असिस्टेंट स्टेशन मास्टरों पर गाज गिरनी तय मानी जा रही है। शुरुआत में घटना को छिपाने का भी प्रयास किया गया। लेकिन पीछे होम सिग्नल पर दून एक्सप्रेस के आ जाने से स्थिति बिगड़ गई।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025