सड़क पर गुटखा खाकर थूकने पर चार लोगों को धनबाद पुलिस ने लिया हिरासत में

City: Dhanbad | Date: 15/04/2020
1193

धनबाद: कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन की स्थिति में पूरा देश है आज कोयलांचल के धनबाद में लॉक डाउन को देखते हुए लगातार जिला प्रशासन की ओर से चेकिंग अभियान जारी है वहीं बिना वजह सड़कों पर निकलने वाले लोगों को जिला प्रशासन सख्ती से पेश आ रहे हैं, एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करने का आदेश भी दिया जा रहा है।

इसी क्रम में आज रणधीर वर्मा चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान एक फोर व्हीलर में 4 लोग सवार पाया गया वहीं जांच के दौरान ही फोर व्हीलर में बैठे व्यक्ति ने गुटखा खाकर पुलिस जवान के सामने ही सड़कों पर थूकने लगा। जब पुलिस जवान ने व्यक्ति को गुटखा खा कर सड़क पर थूकने से मना किया तो व्यक्ति पुलिस वाले पर ही रॉब झाड़ने लगा।आपको बता दें की ये कहावत तो आपने सुनी होगी की चोरी भी सीनाजोरी भी, निम्न कहावत इस घटना क्रम में काफ़ी सटीक बैठती है। फिर क्या था पुलिस जवान ने चारों लोगो को धनबाद थाना ले गई और आगे की करवाई में जुट गई।

वहीँ इस पूरे मामले पर धनबाद एस एस पी कौशल किशोर ने बताया की इस कोरोना संक्रमण थूकने पर भी फैलता है अतः जो भी सरकार के द्वारा आदेश दिए गए हैं उस आदेश का लोग पालन करें इसके साथ जो भी लोग गुटका पान खाते पकड़े गए हैं इस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025