सूर्या रियलकॉन ने धनबाद डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) को 3 हजार पैकेट बिस्कुट, 50 कार्टून पानी की बोतल सोंपी

City: Dhanbad | Date: 17/04/2020
1194

कोविड-19 को लेकर उत्पन्न हुई वैश्विक आपदा में केन्द्र सरकार, राज्य सरकार और जिला प्रशासन के साथ-साथ संपन्न लोग भी अपने अपने स्तर से इससे निपटने के लिए एवं जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सहयोग प्रदान कर रहे हैं।इसी कड़ी में आज सूर्या रियलकॉन के निदेशक सुमित कुमार सिंह एवं संतोष कुमार सिंह ने धनबाद थाना परिसर में पुलिस उपाधीक्षक (विधि व्यवस्था) श्री मुकेश कुमार को 3000 पैकेट बिस्कुट तथा 50 कार्टून पानी की बोतल सौंपी।

इस अवसर पर सूर्या रियलकॉन के निदेशक सुमित कुमार सिंह ने कहा कि लॉकडाउन 2 में भी कंपनी के द्वारा सामाजिक दायित्व का निर्वाहन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से 6000 फूड पैकेट, 12 पैकेट चावल, 5 पैकेट आटा, एक पैकेट दाल, 3 पैकेट आलू सहित अन्य सामान जरूरतमंदों के बीच वितरण करने के लिए सहयोग स्वरूप दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन 1 अवधि में 1 अप्रैल 2020 को कंपनी की ओर से उपायुक्त श्री अमित कुमार को उनके आवासीय कार्यालय में 3 लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया था। जिसमें प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए एक लाख रुपए, मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 50 हजार, जिला आपदा कोष के लिए एक लाख एवं रेड क्रॉस सोसायटी, धनबाद को 50 हजार की सहायता राशि प्रदान की गई थी। साथ ही 2,51,000 रुपए की राहत सामग्री 14 अप्रैल 2020 तक जरूरतमंदों के बीच पहुंचाई गई थी।

सामग्री वितरण के अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था श्री मुकेश कुमार, सूर्या रियलकॉन के निदेशक सुमित कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, पदाधिकारी संजीव गुप्ता, महादेव मंडल व अन्य लोग उपस्थित थे।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025