बाघमारा विधायक पत्नी सावित्री देवी के द्वारा कुष्ठ पीड़ितों में बांटी गई राहत सामग्री

City: Dhanbad | Date: 26/04/2020 samay news 24 desk
1266

कोरोना वायरस के खतरों से निपटने के लिए देशभर में पूरी तरह से लॉकडाउन है। ऐसे में आर्थिक और व्यावसायिक गतिविधियां ठप हो गई हैं, जिसके शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूर और गरीबों के सामने रोजी-रोटी का संकट आ गया है। लॉकडाउन से प्रभावित ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के मजदूरों और गरीबों को मुफ्त राशन उपलब्ध करा रही है, लॉकडाउन में कोई भूखा न सोये इसलिए बाघमारा विधायक ढुलु महतो के निर्देशानुसार सावित्री देवी  निर्धन और गरीबों की हर संभव सहायता कर रहे हैं। इसी क्रम में फूलारीटाड पंचायत में विधायक ढुलु महतो के धर्मपत्नी सावित्री देवी के द्वारा कुष्ठ रोगियों के बीच आटा, चावल, दाल , तेल और नमक समेत मास्क व फल अन्य जरूरत की चीजों का वितरण किया गया साथ ही इस महामारी से बचाव के लिए भी जागरूक किया गया। विधायक धर्मपत्नी सावित्री देवी का कहना है कि मुसीबत में गरीब और असहायों की मदद करना हमारा काम है। हम जरूरतमंद लोगों की भूँख मिटाने निकले हैं और हमारा प्रयास होगा कि कोई भी भूखा न रहे। उन्होंने कहा कि कोरोना एक वैश्विक महामारी का रूप ले चुका है और इससे बचाव के लिए सरकार निरन्तर प्रयत्नशील है। ऐसे में हम लोगों की भी कोशिश रहेगी कि सरकार का बराबर से सहयोग करें। जिससे कोरोना के खिलाफ हम सभी ये जंग जल्द से जल्द जीत सकें।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026