धनबाद/निरसा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मॉडर्न फ्यूल इंडस्ट्रीज में की छापेमारी, ट्रक सहित 20 टन कोयला किया जब्त

City: Dhanbad | Date: 28/04/2020 SN24 DESK
1192

निरसा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मॉडर्न फ्यूएल इंडस्ट्रीज कोयला भट्ठा में छापेमारी कर कोयला लदा एक ट्रक और अवैध कोयला जब्त किया. लॉकडाउन का फायदा उठाते हुए निरसा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में अवैध कोयले का काम धड़ल्ले से जारी है. हालांकि सूचना के बाद स्थानीय पुलिस द्वारा छापेमारी भी की जा रही है. लेकिन अवैध कोयला कारोबारी को इन छापेमारियों से कुछ फर्क नहीं पड़ रहा है और उनके द्वारा अवैध कोयले का काम धड़ल्ले से जारी है.मंगलवार को निरसा पुलिस को यह सूचना मिली कि निरसा थाना अंतर्गत थापरनगर स्थित मॉडर्न फ्यूएल इंडस्ट्रीज भट्ठा में अवैध कोयले का कारोबार जारी है. सूचना के आधार पर निरसा थाना प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह ने दल बल के साथ उक्त भट्ठे में छापेमारी की.

गुप्त सूचना के आधार पर की गयी कार्रवाई

छापेमारी के संदर्भ में थाना प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि उन्हें यह गुप्त सूचना मिली कि उक्त भट्ठे में अवैध कोयला लिया और बेचा जा रहा है. गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी. छापेमारी में एक ट्रक संख्या JH10 BM 1630 कोयला लोड सहित करीब 20 टन स्टीम कोयला बरामद कर जब्त किया गया.

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025