बाघमारा SDPO ने चौबीस घन्टे के भीतर पुलिस ने किया उदभेदन,आरोपी गिरफ्तार

City: Dhanbad | Date: 30/04/2020 SN24 DESK
1265

धनबाद पुलिस ने फोन पर ₹20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी जावेद अख्तर एवं आफताब आलम को तोपचांची थाना क्षेत्र  के  लोकबाद से गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी गुरुवार को ग्रामीण एसपी अमित रेनू ने प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया कर्मियों को दी।

बताया जाता है कि दोनों आरोपियों ने गत 28 अप्रैल को दोपहर लगभग 2:56 pm पर mo नम्बर 8539913491 से फोन कर 20 लाख रुपये की रंगदारी पीड़ित जय प्रकाश मंडल से मांगी थी।और जान से मारने की धमकी दी थी।यही नही अपराधियों ने एक अन्य साथी राजू मंडल के सहयोग से पीड़ित के आवास के दीवार पर धमकी भरा पोस्टर साटकर भी रंगदारी का फरमान जारी किया था। जब इस मामले की शिकायत पीड़ित ने तोपचाची थाना में दर्ज कराया तो पुलिस ने आरोपी के मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर तहकीकात शुरू की जिसमें पाया गया कि अपराधियों ने इंडीकॉल एप डाउनलोड कर इंटरनेट के माध्यम से वेब के जरिए रंगदारी मांगी थी ताकि आसानी से उनका पता ट्रेस ना होने पाए ।लेकिन पुलिस ने अपने साइबर तकनीक के माध्यम से आरोपियों का पता

लगाने में सफलता हासिल की और मामले में दोनों आरोपी जावेद अख्तर और आफताब आलम गिरफ्तार हो गए ।जबकि तीसरा आरोपी राजू मंडल की तलाश जारी है ।

ग्रामीण एसपी अमित रेणु के अनुसार बाघमारा SDPO नितिन खंडेलवाल के अगुवाई में टीम का गठन किया गया था जिसने 24 घंटे के अंदर मामले का उद्भेदन करने में सफलता प्राप्त कर ली।

 

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026