डॉ.भीमराव की 127वीं जयंती पर रविदास समाज ने निकाला जुलूस

City: Dhanbad | Date: 14/04/2018
1192

रविदास समाज संघर्ष समिति ने जिला परिषद मैदान से एक शोभायात्रा निकाला जो डीआरएम कार्यालय के निकट बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष सभा में तब्दील हो गया|शोभायात्रा में सिर्फ जय भीम के नारे गूंज रहे थे,जुलूस के साथ पुलिस भी चल रही थी,सभा से पहले धनबाद विधायक राज सिन्हा, उपायुक्त ऐ दोद्दे, एसएसपी मनोज रतन चौथे और रविदास समाज संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिलीप राम समेत सैकड़ो लोगों ने डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया| विधायक राज सिन्हा ने कहा कि बाबा साहेब के विचार हमेशा जीवंत रहेंगे हम उन जैसा तो नहीं बन सकते मगर उनके विचारों पर जरुर चल सकते हैं| रविदास समाज संघर्ष समिति के दिलीप दास ने कहा कि बीजेपी सरकार में कभी भी दलितों का भला नहीं हो सकता| इनके राज में दलितों का हक मारा जा रहा है |कार्यक्रम में अजय दास, गणेश दास, वकील दास, राजू दास, कैलाश दास, सुरेश दास, अमर दास, सहित हजारो की संख्या में लोग थे|

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025