सीबीआई ने बीसीसीएल पीएफ क्लर्क भूतेश्वर साव को 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया

City: Dhanbad | Date: 13/05/2020 Samay news 24 Desk
1193

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के ईस्ट बसेरिया कोलियरी कुसुंडा क्षेत्र अंतर्गत कार्यालय के पीएफ क्लर्क भूतेश्वर साव 10 हजार रुपये घूस लेते सीबीआई के हाथों गिरफ्तार। उसने एक अवकाश प्राप्त कोलकर्मी द्वारिका मंडल से पीएफ-पेंशन की निकासी के एवज में रिश्वत मांगी थी । द्वारिका मंडल ने इसकी शिकायत सीबीआई से कर दी थी। सीबीआई ने आज उसे रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया ।

सब सुधर जायेंगे, लेकिन हम नहीं सुधरेंगे को बीसीसीएल पूरी तरह से चरितार्थ कर रहा है.कोल इंडिया कंपनी जहा तक मुझे जानकारी है अपने कर्मचारियों से लेकर कोल अधिकारियों तक इतना वेतन और सुविधा प्रदान करती है कि दूसरे कंपनी नहीं करते है.बाउजूद रिश्वत लेना इनका ऐसा लगता है कि जन्म सिद्ध अधिकार है.लगातार सीबीआई छापेमारी कर रिश्वतखोरो को पकड़ रही है.फिर भी यह नहीं सुधर रहे है,क्यों? ईस्ट बसूरिया के हाजरी क्लर्क की घूसखोरी का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि बुधवार को  बीसीसीएल के कुसुंडा एरिया में सीबीआई की टीम ने दबिश दी. एरिया क्लर्क भूतेश्वर साव को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते सीबीआई की टीम ने गिरफ्तार किया.  द्वारिका मंडल नाम के रिटायर्ड कोलकर्मी से पेंशन और पीएफ के पैसे की निकासी के लिए पैसे की मांग एरिया क्लर्क कर रहा था. जिसके लिए उसने 25 हजार की मांग की थी.सीबीआई टीम क्लर्क के पूरे बैकग्राउंड को खंगाल रही है.कागजात का जुटान कर रही है.अन्य कोल अधिकारी से भी जानकारी एकत्रित कर रही है.

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025