धनबाद - मुकेश चंदानी से रंगदारी मांगने के मामले में विधायक ढुलू को मिली बेल

City: Dhanbad | Date: 18/05/2020 Admin SN24
1266

ओरिएंटल स्ट्रक्चरल इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर मुकेश चंदानी को धनबाद परिसदन बुलाकर धमकी देने व रंगदारी मांगने के मामले में विधायक ढुल्लू महतो को आज बड़ी राहत मिली. धनबाद के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अर्जुन साव की अदालत ने  वरीय अधिवक्ता एसएन मुखर्जी व एन  के सविता की दलील सुनने के बाद विधायक को जमानत पर मुक्त करने का आदेश दिया है. 

अधिवक्ता द्वारा दलील देते हुए कहा कि विधायक के विरुद्ध रंगदारी का अपराध नहीं बनता है राजनीतिक साजिश के तहत उन्हें इस मामले में फंसाया गया है.अपर लोक अभियोजक जब्बाद हुसैन ने जमानत अर्जी का पुरजोर विरोध किया परंतु अदालत ने अभियोजन के विरोध को खारिज करते हुए ढूल्लू महतो  को जमानत पर मुक्त करने का आदेश दिया.विधायक ने 11 मई को इरशाद से रंगदारी मांगने में सरेंडर किया था तब से वह जेल में है . बचाव पक्ष के आवेदन पर विधायक ढुल्लू को आज ही इस मामले में  रिमांड किया गया था.

15 फरवरीं 20 को कम्पनी के मैनेजर मुकेश चंदानी के शिकायत पर धनबाद थाने में बाघमारा के विधायक ढुलू महतो के खिलाफ धमकी तथा रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज की गई थी.

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026