समाहरणालय के 10 किलोमीटर की परिधि में 1,23,696लोगों ने किया आरोग्य सेतु एप डाउनलोड

City: Dhanbad | Date: 21/05/2020 Bureau SN24
1263

वैश्विक महामारी कोविड-19के फैलाव के रोकथाम तथा लोगों की सुरक्षा के लिए भारत सरकार द्वारा विकसित आरोग्य सेतु एप को समाहरणालय के 10किलोमीटर की परिधि में एक लाख 23हजार 696लोगों ने अपने एंड्राइड मोबाइल पर डाउनलोड किया है।

उपायुक्त श्री अमित कुमार ने भी जिले के लोगों से अपील की थी कि वे अपने एंड्राइड मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करें तथा उसपर हमेशा निगरानी रखें। एप को डाउनलोड करने के बाद सेल्फ एससमेंट द्वारा सही जानकारी उपलब्ध कराए। हमेशा मोबाइल के ब्लूटूथ, जीपीएस तथा डाटा को ऑन रखें। आरोग्य सेतु एप में भारत सहित हर राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों का कोविड-19से संबंधित जानकारी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए इस एप को अवश्य डाउनलोड करना चाहिए।उपायुक्त की अपील पर समाहरणालय के 500मीटर की परिधि में 4116, एक किलोमीटर की परिधि में 9061, दो किलोमीटर की परिधि में 21999, पांच किलोमीटर की परिधि में 75887तथा 10किलोमीटर की परिधि में अबतक 123696लोगों ने आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड किया है।

देश में अब तक 10करोड़ 95लाख लोगों ने इस एप को डाउनलोड किया है। प्रति घंटे डाउनलोड की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026