एसडीएम ने अमेज़न के गोदामों पर मारा छापा गोदाम सील,की जा रही थी गैर आवश्यक वस्तुओं की डिलीवरी

City: Dhanbad | Date: 25/05/2020
1191

समय न्यूज़ 24 डेस्क

धनबादअनुमंडल दंडाधिकारी श्री राज महेश्वरम ने पूजा टॉकीज के पास स्थित अमेजन ट्रांसपोर्ट सर्विस एवं धैया स्थित इंस्टा कार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड में छापा मारा। पूजा टॉकीज स्थित गोदाम में बहुत सी ऐसी सामग्री मिली जो गैर आवश्यक श्रेणी में आती है। इसमें स्मार्टफोन, स्पीकर, कंप्यूटर प्रिंटर, हेडफन इत्यादि शामिल थे।

अनुमंडल दंडाधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अमेजन के डिलीवरी सेंटर से गैर आवश्यक वस्तुओं की डिलीवरी की जा रही है। इन गैर आवश्यक वस्तुओं का ऑर्डर लॉकडाउन के दौरान लिया गया था एवं इसकी डिलीवरी अभी की जानी थी। जबकि सरकार के आदेशानुसार लॉकडाउन में किसी भी तरह के गैर आवश्यक वस्तुओं का ई कॉमर्स से ऑर्डर और डिलीवरी पर प्रतिबंध है। मुख्य सचिव, झारखंड रांची के निर्देश के आलोक में ई कॉमर्स में गेर आवश्यक वस्तुओं के व्यापार पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। 20 मई 2020 को इसकी अधिसूचना भी जारी की जा चुकी है। इसके बावजूद अमेजॉन पर सभी तरह के गैर आवश्यक वस्तुओं के ऑर्डर लिए जा रहे है तथा उसकी डिलीवरी भी धनबद में की जा रही है। यह लॉकडाउन के नियमों का सरासर उल्लंघन है।

छापामारी के दौरान धैया स्थित अमेजॉन के गोदाम जिसका संचालन इंस्टा कार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा किया जा रहा है, पूजा टॉकीज स्थित छापामारी की सूचना के बाद गोदाम को बंद करके फरार हो गए। इस गोदाम को दंडाधिकारी की उपस्थिति में सील कर दिया गया है।

पूजा टॉकीज स्थित गोदाम की जब्ती सूची बनाकर मजिस्ट्रेट के द्वारा धनबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में दुकान को सील कर दिया गया है।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025