विधायक ढुलू को अदालत से मिली राहत, अदालत ने पुलिस रिमांड के आवेदन को किया ख़ारिज

City: Dhanbad | Date: 27/05/2020
1193

समय न्यूज़ 24 डेस्क

धनबाद - बाघमारा विधायक ढुलूमहतो को बुधवार को अदालत से राहत मिली है. अदालत ने सुनवाई के बाद विधायक को रिमांड पर लेने संबंधित पुलिस के आवेदन को खारिज कर दिया. दरअसल, बरोरा पुलिस ने अदालत में आवेदन दाखिल कर विधायक ढुलू महतो को 2 दिनों के लिए पुलिस रिमांड में देने की प्रार्थना की थी। पुलिस ने अपने आवेदन में कहा था कि विधायक को पुलिस हिरासत में लेकर जरूरी पूछताछ करनी है ताकि मामले में कई और तथ्य सामने आ सकेंगे। विधायक की ओर से अधिवक्ता एसएन मुखर्जी ,राधेश्याम गोस्वामी और एनके सविता ने पुलिस के इस आवेदन का पुरजोर विरोध किया और कहा यह मामला ना तो डकैती का है और ना ही हत्या का। यह मामला जमीन से संबंधित है। बाघमारा विधायक को राजनीतिक साजिश के तहत फसाया गया है और उनकी प्रतिष्ठा धूमिल करने के लिए पुलिस एक राजनीतिक साजिश के तहत उन्हें हिरासत में ले जाना चाहती है। प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी संगीता की अदालत ने अभियोजन के आवेदन को खारिज कर दिया और विधायक को पुलिस हिरासत में देने से इन्कार कर दिया।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025