धनबाद एसडीएम राज महेश्वरम ने की जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के साथ बैठक

City: Dhanbad | Date:
1192

समय न्यूज़ 24 डेस्क 

 चप्पल बैंक का गठन करने और श्रमिकों के बीच शर्बत एवं नींबू पानी वितरित करने का लिया गया निर्णय 

 
अनुमंडल दंडाधिकारी श्री राज महेश्वरम ने आज समाहरणालय के सभागार में फेडरेशन ऑफ धनबाद जिला चेंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज के साथ बैठक की। बैठक में लॉकडाउन के कारण अपने घरों की ओर बिना चप्पल पहने जाने वाले प्रवासी श्रमिकों को चप्पल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चप्पल बैंक का गठन करने तथा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को गर्मी के प्रकोप से राहत दिलाने के लिए पानी, नींबू पानी, सत्तु शर्बत इत्यादि का वितरण करने का निर्णय लिया गया।अनुमंडल दंडाधिकारी ने लाॅकडाउन अवधि में श्रमिकों एवं ज़रूरतमंदो को आवश्यक खाद्य सामग्री एवं भोजन उपलब्ध कराने के लिए जिला चेंबर को धन्यवाद दिया।
 
बैठक में उपस्थित विभिन्न चैंबर के पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में शुद्ध पेयजल, सत्तू शर्बत, चीनी शर्बत, गुड, चना उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। फेडरेशन ऑफ धनबाद जिला चेंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री चेतन गोयनका ने कहा कि चप्पल बैंक में 100 जोड़ी चप्पल उपलब्ध कराएंगे।
 
बैठक में फेडरेशन ऑफ धनबाद जिला चेंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री चेतन गोयनका, महासचिव श्री अजय नारायण लाल, कोषाध्यक्ष श्री श्याम नारायण गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष श्री राजेश गुप्ता, पार्क मार्केट चैंबर के अध्यक्ष श्री संजीव चौरसिया, सचिव श्री विनोद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री मनीष रंजन, सरायढेला चैंबर के अध्यक्ष श्री शिवाशीष पाण्डेय, बैंक मोड़ चैंबर के अध्यक्ष श्री प्रभात सुरोलिया, सचिव श्री प्रमोद गोयल, पुराना बाजार चैंबर के सचिव श्री श्रीकांत अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष श्री सोहराब खान, श्री विकास झांझरिया, श्री कुणाल बारगवे तथा विभिन्न चैंबरों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025