बी सी सी एल के निदेशक (कार्मिक) ने पहला कदम स्कूल में विशेष बच्चों हेतु कंप्यूटर लैब का किया उद्घाटन

City: Dhanbad | Date: 30/05/2020
1192

समय न्यूज़ 24 डेस्क

आज दिनांक 30/05/2020 दिन  शनिवार  पहला कदम स्कूल के लिए ख़ुशी तथा दुःख भरा था ख़ुशी इस बात की थी कि स्कूल में विशेष बच्चों हेतु कंप्यूटर लैब का उद्घाटन था और दुःख इस बात की थी कि बी.सी.सी.एल के निदेशक (कार्मिक )श्री आर.एस.महापात्रा जी की सेवानिवृति का दिन था जिन्होंने पहला कदम के विशेष बच्चों के लिए काफी कुछ किया है  । माननीय श्री आर.एस.महापात्रा जी बी.सी.सी.एल के  एक कुशल निदेशक  (कार्मिक )रहे  है अपने कार्य क्षेत्र में अपना दायित्व निभाते हुए इन्होंने  बी.सी.सी.एल को उच्च स्थान पर ला खड़ा किया है। इन्होंने विशेष बच्चो के स्कूल पहला कदम में  भी काफी योगदान किया है साथ ही साथ पहला कदम के विशेष बच्चों के प्रति उनका स्नेह और प्यार बना रहा वो हमेशा पहला कदम के विशेष बच्चों से मिलने आया करते थे ।पहला कदम स्कूल के बच्चों के दिल में इनका एक अलग ही पहचान है ।आज अखिल भारतीय  मारवाड़ी महिला सम्मलेन,झारखण्ड प्रदेश (गोविंदपुर शाखा)के सहयोग से पहला कदम स्कूल में विशेष बच्चों हेतु कंप्यूटर लैब का निर्माण कराया गया जिसका उद्घाटन बी सी सी एल के निदेशक (कार्मिक ) के कर कमलो द्वारा की गयी। मौके पे अखिल भारतीय  मारवाड़ी महिला सम्मलेन,झारखण्ड प्रदेश (गोविंदपुर शाखा) से श्रीमती रेनू दुदानी जी ,मीणा बंसल जी,अंजू सरिया जी,अलीशा मित्तल जी,ईशा अग्रवाल जी,सुनीता बंसल जी,निर्मला अग्रवाल जी मौजूद थी।संस्था के अध्यक्ष श्रीमती रेनू दुदानी तथा स्कूल   की संचालिका श्रीमती अनीता अग्रवाल ने तुलसी का पौधा,शॉल,स्कूल में बिताये गए अनमोल लम्हो की तस्वीरों के  एल्बम  भेट कर बी.सी.सी.एल निदेशक (कार्मिक ) श्री आर.एस.महापात्रा जी को  भावपूर्ण  विदाई देकर कहा कि आप जहाँ भी रहे स्वस्थ रहे तथा अवकाशप्राप्त जीवन का आनंद लेते रहे।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025