सिंह मेंसन और रघुकुल समर्थकों के बीच हुई मारपीट में दोनों समर्थकों के 45 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

City: Dhanbad | Date: 01/06/2020
1193

समय न्यूज़ 24 डेस्क

धनबाद में रविवार को सिंह मेंसन और रघुकुल समर्थकों के बीच हुई जमकर मारपीट के बाद पुलिस ने 45लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. दोनों समर्थकों के बीच हुई मारपीट के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति है. इसके मद्देनजर बंगाली कोठी में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है.

धनबादः जिले के झरिया थाना क्षेत्र के बंगाली कोठी में रविवार को सिंह मेंसन और रघुकुल समर्थकों के बीच हुई मारपीट के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति है. इसके मद्देनजर बंगाली कोठी में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. इसके साथ ही पुलिस ने दोनों समर्थकों के 45लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की है.

बताया जा रहा कि रघुकुल समर्थकों के बंगाली कोठी के रहनेवाली शुकुरमुनी देवी ने रंजन सिंह, आजाद गोप, प्रेम गोप, हरि गोप अभिषेक गोप, पिंटू गोप, गुड्डू गोप, राजकुमार गोप, मनोज गोप, अशोक गोप, दीपक गोप, संजय गोप, भीम गोप, दीपक रवानी, राजेश राम, बीरू रविदास, रणवीर गोप, प्रदीप गोप, हरी गोप, चंदन सिंह, पप्पू पासवान, जीतू पासवान, अनंत पासवान, विकास पासवान, अमर सिंह, पप्पू सिंह, रंजीत रवानी, दीपक वर्मा, मोहित पासवान सहित अन्य चार-पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.

रघुकुल समर्थकों के बंगाली कोठी की रहनेवाली शुकुरमुनी देवी का कहना है कि वो अपने घर के पास बैठी थी तभी उक्त लोग हथियार से लैस होकर उनके पास आए. उसी दरान उन लोगों ने जातिसूचक शब्द कहते हुए हाथ में रॉड और रिस्टल से हमला कर दिया. खाने-पीने का सामान छीन कर फेंक दिया. बचाव में आए इन लोगों ने सुजीत भुइयां, राम लखन भुइयां, टिंकू भुइयां, सुरेश भुइयां और श्वेता आजाद की पिटाई कर जख्मी कर दिया. मनोज गोप विनोद गोप और पप्पू पासवान के खिलाफ दुर्व्यवहार करने राजेश राम और दीपक रवानी पर 11हजार रुपए छीनने का आरोप लगाया है.

वहीं, दूसरे पक्ष के सिंह मेंशन समर्थक सह बंगाली कोठी निवासी चंदन सिंह ने टार्जन भुइयां, टाइगर चौरसिया, सुरेश चौरसिया, असवा भुइयां, कौशल पासवान, रंगलाल रविदास, राम लखन भुइयां, राहुल चौरसिया, संजय भुइयां, शशि पासवान, धर्मेंद्र पासवान व राम कृष्णा पाठक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. चंदन का कहना है कि वह अपने मित्र मनोज गोप के साथ अपने घर के पास खड़ा था. तभी उक्त लोग आए और उन्हें घेर कर गाली-गलौज और मारपीट करने लगे. जब भागने लगे तो बस्ताकोला के शशि पासवान ने लोहे के राड से प्रहार कर दिया. जिससे उसका सिर फट गया. इसके बाद टार्जन भुइयां और टाइगर चौरसिया ने तलवार से वार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया जिससे वह बेहोश हो गया. वहीं चंदन का कहना है कि भाजपा नेत्री रागिनी सिंह का समर्थक है. रागिनी सिंह के द्वारा सामाजिक कार्य में सहयोग करता है. जिसके लेकर घटना को अंजाम दिया है. दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है.

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025