रेडिमेड गारमेंट, फुटवियर, प्रिंटिंग प्रेस सहित अन्य दुकानों को खोलने के लिए,फेडरेशन ऑफ धनबाद जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

City: Dhanbad | Date: 05/06/2020
1192

समय न्यूज़ 24 डेस्क

अनलॉक - 1 के बाद झारखंड सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश में रेडीमेड गारमेंट, फुटवियर, स्टूडियो, श्रृंगार व प्रसाधन, टेलरिंग शॉप, प्रिंटिंग प्रेस एवं अन्य कुछ दुकानों को खोलने की अनुमति प्रदान नहीं की गई है।

इस संबंध में फेडरेशन ऑफ धनबाद जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने जिले के सभी 55 चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से उपायुक्त श्री अमित कुमार को उपरोक्त प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति प्रदान करने के लिए एक ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त से कहा कि लॉकडाउन के कारण लगभग 70 दिनों की बंदी से व्यापारियों के सामने विकट परिस्थिति उत्पन्न हो गई है। साथ ही लॉकडाउन के निर्देश का पालन किया है।

अनलॉक - 1 में कुछ प्रतिष्ठान को खोलने की अनुमति से जहां व्यापारियों एवं जनमानस को राहत मिली हैं वहीं रेडिमेड गारमेंट, फुटवियर, प्रिंटिंग प्रेस, कपड़ा, स्टुडियो, श्रृंगार प्रसाधन, टेलरिंग शॉप सहित अन्य दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं मिलने के कारण व्यापारी काफी निराश एवं हताश है। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुुक्त से कहा कि उन्हें दुकान खोलने की अनुमति मिलेगी तो सरकार और जिला प्रशासन के सभी निर्देशों का पालन करेंगे।

प्रतिनिधिमंडल में फेडरेशन ऑफ धनबाद जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष चेतन गोयनका, कोषाध्यक्ष श्याम गुप्ता, महासचिव अजय नारायण लाल, राजेश कुमार गुप्ता, सोहराब खान, विजय तुलसियान, संजीव चौरसिया, मुर्तजा अंसारी, जयप्रकाश नोनिया, नरेंद्र प्रसाद बर्नवाल, प्रताप शर्मा, घनश्याम नारनोली,  श्याम गुप्ता, रितेश कुमार नारोली, विनोद अग्रवाल शामिल थे।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025