मजदूर दिवस विशेष : मजदूर दिवस का महत्व नहीं जानते मजदूर, कंपनी करती है शोषण,कागजों में ही सीमित मजदूरों के हक

City: Dhanbad | Date: 01/05/2018
1192

धनबाद। एक मई के दिन दुनिया में मजूदर दिवस मनाया जाता है। हेमार्केट नरसंघार में मारे गये निर्दोष लोगों की याद में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में मनाते हैं। कोयलांचल की राजधानी में कोयला मजदूर एक मई की खासियत को नहीं जानते। उन्हें तो अपने और अपने परिवार का पेट पालने से फुर्सत नहीं है।

धनबाद कोलियरी क्षेत्रों में काम करने वाले असंगठित मजदूर जो मजदूरी कर अपने और अपने परिवार का पालनपोषण करते हैं। आज भी इनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। पर सरकार की तरफ से मजदूरों की हित के लिए कई तरह की घोषणाएं भी की गई लेकिन असल में इसे अमलीजामा नहीं पहनाया गया।

मजदूर को दिये जाते हैं केवल भाषण

कोयलांचल में कोयला मजदूर देश को तरक्की की राह पर आगे ले जाने में जी-तोड़ मेहनत करते हैं। धनबाद के कई क्षेत्रों में काम कर रहे मजदरों को यह नहीं मालूम की मजदूर दिवस आखिर क्यों मनाया जाता है। आज़ादी के बाद मजदूर उपेक्षित रहे हैं। उन्हें न तो सही दाम और न ही सही काम मिल पा रहा है। धनबाद के कुसुंडा क्षेत्र में काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि उन्हें सरकार की तरफ से किसी भी तरह का कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है। यहाँ तक की उन्हें उचित मजदूरी भी नसीब नहीं हो रही है। ऐसे में वे अपना और अपने परिवार का पालनपोषण कैसे करें।

मजदूर अपने भविष्य से चिंतित कहते हैं कि इसे समझ पाना आपके और हमारे बस के बाहर की बात है। सरकार की तरफ से असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के निबंधन की योजना है, लेकिन सही तरीके ये नहीं हो पा रहा है। मजदूरों के परिवार के लिए पढाई लिखाई, स्वास्थ्य सम्बंधित योजना है। सराकर की तरफ से ये घोषणा कई सालों से की जा रही है लेकिन अब तक यह धरातल पर नहीं उतर पाया है।

 

    

 

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025