उपायुक्त ने सौंपा तीरंदाज को एशियन द्वारकादास जालान सुपरस्पेशलिटी होस्पिटल में फ्रंट ऑफिस कॉर्डिनेटर के पद का नियुक्ति पत्र

City: Dhanbad | Date: 12/06/2020
1197

समय न्यूज़ 24 डेस्क

2जून को उपायुक्त ने तीरंदाज को प्रदान किया था 20हजार का चेक

तीरंदाज को प्रतियोगिता के लिए हॉस्पिटल प्रबंधन करेगा स्पॉन्सर

जोरापोखर शालीमार की रहने वाली 23वर्षीय तीरंदाज सोनू खातून को उपायुक्त श्री अमित कुमार ने एशियन द्वारकादास जालान सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में फ्रंट ऑफिस कोआर्डिनेटर के पद का नियुक्ति पत्र सौंपा।नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद उपायुक्त ने सोनू खातून को कहा कि अब उन्हें किसी भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए परेशानी नहीं होगी। अस्पताल प्रबंधन उनके आने-जाने, रहने इत्यादि के लिए स्पॉन्सर करेगा। उन्होंने सोनू के उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

सोनू खातून ने कहा कि एशियन द्वारकादास जलन सुपर सशलिटी अस्पताल में फ्रंट ऑफिस कोआर्डिनेटर के पद पर नियुक्ति होने से वह बहुत खुश है और बहुत अच्छा लग रहा है। अब वह मन लगाकर अपना काम भी करेंगी और जब-जब अवसर मिलेगा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। साथ ही अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेने का प्रयास करेगी।

एशियन जालान अस्पताल के डॉ ए.एम. राय ने कहा कि जब अस्पताल प्रबंधन को सोनू के बारे में मालूम हुआ तब प्रबंधन ने उन्हें अपने यहां नियुक्ति प्रदान करने का निर्णय लिया।

उल्लेखनीय है कि तीरंदाज का धनुष टूट जाने के कारण वह अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने में असमर्थ थी और जीविकोपार्जन के लिए वह संघर्षरत थी। जब उपायुक्त को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने 2जून को सोनू खातून को धनुष लेने के लिए सहायता स्वरूप ₹20000का चेक प्रदान किया था।

इस अवसर पर उपायुक्त श्री अमित कुमार, एशियन द्वारकादास जालान सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के डॉ ए.एम. राय, डॉ सी राजन, ऑपरेशन मैनेजर सुश्री निवेदिता, एच आर संजय सिंह, मो ताजुद्दीन, भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, धनबाद के सचिव कौशलेंद्र कुमार उपस्थित थे।

 

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025