बीटीटी के मांग पत्र को प्रश्नावली में शामिल करने के लिए विधायक मथुरा महतो ने विधान सभा के सयुक्त सचिव को आवेदन दिये

City: Dhanbad | Date: 16/06/2020
1193

समय न्यूज़ 24 डेस्क

रांची : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधीन राज्य भर में कार्यरत सहिया प्रखंड प्रशिक्षक (BTT) के सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रांची स्थित सत्तारूढ़ दल के सचेतक सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो से मिले। सदस्यों ने श्री महतो को बताया कि राज्य भर में करीब 597 बीटीटी कार्यरत है। जो झारखंड स्वास्थ्य विभाग से जुड़े राष्ट्रीय  स्वास्थ्य मिशन (NHM) National Helth Mission के तहत विभिन्न कार्य को करते हैं। इतना ही नही,  कोविड19 में भी बीटीटी जान जोखिम में डाल कंटेंमेंट में चिकित्सीय टीम के साथ थर्मल स्कैनिंग, सर्वे व रिपोर्टिंग भेजने का काम कर रहे हैं। स्वास्थ्य संबंधी हर कार्य व सर्वे में बीटीटी को लगाया जाता है, किंतु  हम सभी को उचित वेतन नहीं दिया जा रहा है। 20 दिन का पैसा दिया जा रहा है और 30 दिन तक काम लिया जा रहा है। अतः हम बीटीटी को अनुबंध कर्मी के सूची में शामिल करने तथा सम्मानजनक मानदेय बढोतरी किया जाये। इससे संबंधित एक मांग पत्र सौंपे। पुरी बात सुनने के बाद श्री महतो बीटीटी टीम को झारखंड विधान सभा ले गये, जहाँ झारखंड विधान सभा के संयुक्त सचिव धनेश्वर राणा को आवेदन दिये और प्रश्नावली में शामिल करने को कहा। साथ श्री महतो ने बीटीटी को उनका काम कराने का आश्वासन दिये। प्रखंड प्रशिक्षक दल (बीटीटी) सुरेश प्रसाद, विपाशा महतो, विनोद दास, आनंदी यादव, महादेव सेन, जीतू सिंह आदि शामिल थे।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025