धनबाद में 9 क्षेत्र हुए कंटेनमेंट जोन एवं बफर जोन से मुक्त

City: Dhanbad | Date: 16/06/2020
1194

न्यूज़ 24 डेस्क

उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद श्री अमित कुमार ने 9 क्षेत्रों को तत्काल प्रभाव से कंटेंटमेंट जोन एवं बफर जोन से मुक्त करने का आदेश दिया है।

 

इस संबंध में उपायुक्त ने कहा कि इन क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मिलने के बाद संक्रमित व्यक्ति के घर को एपी सेंटर चिन्हित करते हुए कंटेनमेंट जोन एवं बफर जोन का निर्माण किया गया था। वर्तमान में इन क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति कोरोना पोजिटिव नहीं है। कोरोना से संक्रमित सभी व्यक्ति स्वस्थ होकर अपने घर चले गए हैं।

 

इसलिए वार्ड 41 के बड़कीटांड जामाडोबा, वार्ड 41 के जोरापोखर नंबर एक, वार्ड 11 के केन्दुआडीह खैरा (पंजाबी घौडा), वार्ड 3 के सलानपुर कतरास, वार्ड 24 के सरायढेला विकास नगर, बाघमारा प्रखंड के बगारा पंचायत का हरिहरपुर, वार्ड 52 के चासनाला "बी" टाइप क्वाटर, बलियापुर प्रखंड का भिखराजपुर तथा वार्ड 12 के हड़िया पट्टी छाताटांड को कंटेंनमेंट जोन एवं बफर जोन से मुक्त करने का आदेश तत्काल प्रभाव से दिया है।

उपायुक्त ने कहा कि कंटेंटमेंट जोन एवं बफर जोन की घोषणा के 14 दिन हो चुके हैं। कोविड-19 संबंधी नियमावली के अनुसार यदि कंटेनमेंट जोन में 14 दिन तक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति नहीं मिलता है तो उसे कंटेंनमेंट जोन एवं बफर जोन से मुक्त किया जा सकता है।

इसलिए तत्काल प्रभाव से इन क्षेत्रों को कंटेंनमेंट जोन एवं बफर जोन से मुक्त करने का आदेश दिया है।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025