राज्यसभा चुनाव से दो दिन पहले धनबाद जेल में बंद विधायक ढुलू को राज्यसभा चुनाव में भाग लेने की मिली अनुमति

City: Dhanbad | Date: 17/06/2020
1263

समय न्यूज़ 24 डेस्क

धनबादराज्यसभा चुनाव से दो दिन पहले बुधवार को झारखंड प्रदेश भाजपा के लिए धनबाद कोर्ट से राहत भरी खबर आई है कोर्ट ने जेल में बंद भाजपा विधायक ढुलू महतो को राज्यसभा चुनाव में भाग लेने की इजाजत दे दी है.

इसी के साथ राज्यसभा चुनाव में ढुलू के भाग लेने को लेकर जो संशय की स्थिति थी वह समाप्त हो गई है 19 जून को राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान है ढुलू को मतदान में भाग लेने के लिए पुलिस अभिरक्षा में धनबाद कोर्ट से झारखंड विधानसभा ले जाया जाएगा.

मताधिकार का प्रयोग करने के बाद ढुलू को वापस धनबाद जेल प्रशासन को साैंप दिया जाएगा.

विधायक ढुलू धनबाद जेल में 11 मई से बंद हैं। उनपर भाजपा की पूर्व महिला नेत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप है जेल में बंद विधायक ने राज्यसभा चुनाव में भाग लेने के लिए औपबंधिक जमानत मांगी थी। सोमवार को कोर्ट ने जमानत देने से इन्कार कर दिया था। इस फैसले के विरोध में विधायक ने हाईकोर्ट में भी अपील दायर की थी.

बुधवार को धनबाद की अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी शिखा अग्रवाल की अदालत ने जेल प्रशासन के आवेदन पर विधायक ढुल्लू महतो को राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के लिए रांची भेजने की अनुमति दे दी. शर्त यह है कि 19 जून की सुबह पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में विधायक को वोटिंग के लिए विधानसभा ले जाया जाएगा और वोटिंग कराने के बाद उसी दिन वापस लाया जाएगा इस फैसले के बाद विधायक की तरफ से हाईकोर्ट में दाखिल (आईए ) पिटिशन वापस ले  ली गई है। हाईकोर्ट में आइए दाखिल कर विधानसभा चुनाव में वोटिंग के लिए अनुमति मांगी गई थी.

राज्यसभा चुनाव में विधायक ढुलू को भाग लेने की अनुमति मिलना भाजपा के लिए राहत की बात है अगर विधायक ढुलू को मतदान की अनुमति नहीं मिलती तो भाजपा के वोटरों की संख्या घटकर 26 से 25 हो जाती। अब राज्यसभा चुनाव में ढुलू के भाग लेने का रास्ता साफ हो गया है।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026